Home Breaking News MP News: मुरैना में वेल्डिंग बेल्ट से टकराई वंदे भारत, बड़ा हादसा टला, यात्रियों के उड़े होश

MP News: मुरैना में वेल्डिंग बेल्ट से टकराई वंदे भारत, बड़ा हादसा टला, यात्रियों के उड़े होश

0
MP News: मुरैना में वेल्डिंग बेल्ट से टकराई वंदे भारत, बड़ा हादसा टला, यात्रियों के उड़े होश

[ad_1]

MP News Vande Bharat collided with welding belt in Morena major accident averted passengers were shocked

ट्रेन हादसा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वंदे भारत ट्रेन बुधवार को मुरैना स्टेशन के पास वेल्डिंग बेल्ट ट्यूमर से टकरा गई, जिसके कारण तेज धमाका हुआ। धमाका होते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के बड़े अफसर मौके पर पहुंच गए। हालांकि, कोई जनहानि नही हुई। वंदे भारत मुरैना स्टेशन के पास करीब 40 मिनट खड़ी रही। यह हादसा तब हुआ, जब ट्रेन ग्वालियर से निजामुद्दीन की ओर जा रही थी।

बता दें कि वंदे भारत अपने तय समय से रानी कमलापति रेवले स्टेशन से सुबह 5:40 बजे रवाना हुई।इसके बाद 8:48 बजे पर झांसी से रवाना हुई और 9:48 बजे ग्वालियर पहुंची। ट्रेन यहां से 9:50 बजे रवाना हुई और 20 मिनट बाद मुरैना रेलवे स्टेशन पर वेल्डिंग बेल्ट ट्यूमर से टकरा गई। उसके टकराते ही एक जोरदार धमाका हुआ और ट्रेन रुक गई। इस धमाके से ट्रेन में बैठे लोगों के बीच हड़कंप मच गया। यात्रियों को कुछ समझ नहीं आया कि क्या हुआ। उनके होश उड़ गए। इस बीच मुरैना स्टेशन पर मौजूद रेलवे अधिकारी और रेलवे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचे तकनीकी स्टाफ ने पूरी ट्रेन की जांच करना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद उन्हें वेल्डिंग बेल्ट ट्यूमर दिखाई दिया। उन्होंने उसे हटाया और पूरी गाड़ी की जांच की। तकनीकी स्टाफ ने हर वो जगह जांच की, जहां उन्हें गड़बड़ी का अंदेशा था। इस वजह से ट्रेन को उसी जगह 40 मिनट खड़ा किया गया। तकनीकी स्टाफ जब संतुष्ट हो गया कि अब आगे कोई गड़बड़ी नहीं होगी, तब जाकर ट्रेन को आगरा के लिए रवाना किया गया।

रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही से हुई घटना

इस घटना को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वंदे भारत के ट्रैक पर वेल्डिंग का काम करते वक्त किसी ने ट्यूमर को वहीं छोड़ दिया होगा। यह ट्यूमर काफी वजनी होता है। इसी वजह से जैसे ही वह वंदे भारत से टकराया तो धमाका हुआ। अधिकारियों का कहना है कि रेलवे इस मामले की जांच करेगा कि आखिर वेल्डिंग बेल्ट ट्यूमर ट्रेक पर आया कैसे। रेलवे अधिकारी फिलहाल और पता कर रहे हैं। 

गैस कटर मशीन लगी थी और ट्रेन आ गई

सीनियर सेक्शन इंजीनियर एके सिंह का कहना हैं कि स्टेशन पर ट्रेन की पटरी के बीचों बीच गैस कटर मशीन लगी थी, उसी समय वन्दे भारत ट्रेन वहां से निकल रही थी कि गैस कटर मशीन ट्रेन में लटके हेंगर से टकरा गई। इसमे किसी की लापरवाही नही है। कभी कभी ट्रेन से गाय भैंस भी टकरा जाती है तो भी ऐसा होता है। वन्दे भारत ट्रेन को मुरैना स्टेशन पर 40 मिनट तक रोका गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here