Home Breaking News T20 WC: टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ विराट का अविश्वसनीय रिकॉर्ड, रोहित ने पांच पारियों में बनाए 68 रन

T20 WC: टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ विराट का अविश्वसनीय रिकॉर्ड, रोहित ने पांच पारियों में बनाए 68 रन

0
T20 WC: टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ विराट का अविश्वसनीय रिकॉर्ड, रोहित ने पांच पारियों में बनाए 68 रन

[ad_1]

T20 World Cup 2024 Rohit Sharma and Virat Kohli vs Pakistan in T20i Matches Full Stats

टी20 विश्व कप
– फोटो : IPL/BCCI

विस्तार


आईपीएल समाप्त होने के बाद फैंस को अब टी20 विश्व कप 2024 का इंतजार है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत दो जून से होने जा रही है। वहीं, टीम इंडिया अपना पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। हालांकि, टी20 विश्व कप का महामुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच नौ जून को न्यूॉयर्क के नसऊ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस मैच को लेकर सारे टिकट बिक चुके हैं। फैंस रोहित शर्मा एंड कंपनी को बाबर आजम की टीम से भिड़ते देखने के लिए बेताब है। 2022 में टी20 विश्व कप में मेलबर्न में जब दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं तो एक कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की थी। इस बार भी फैंस कुछ उसी तरह के मैच की उम्मीद कर रहे हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here