Home Breaking News T20 WC: विश्व कप में न्यूजीलैंड-श्रीलंका के खिलाफ भारत ने नहीं जीता कोई मैच, देखें अन्य टीमों के खिलाफ आंकड़े

T20 WC: विश्व कप में न्यूजीलैंड-श्रीलंका के खिलाफ भारत ने नहीं जीता कोई मैच, देखें अन्य टीमों के खिलाफ आंकड़े

0
T20 WC: विश्व कप में न्यूजीलैंड-श्रीलंका के खिलाफ भारत ने नहीं जीता कोई मैच, देखें अन्य टीमों के खिलाफ आंकड़े

[ad_1]

अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन होगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पांच जून से आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। इससे पहले एक जून को टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र वॉर्म-अप मैच खेलेगी। भारतीय टीम के आंकड़ों पर नजर डालें तो टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है जबकि बाकी टीमों पर भारतीय टीम दबदबा कायम करने में कामयाब रही है। आइये देखते हैं…




टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का पाकिस्तान से सात बार आमना-सामना हुआ है। इनमें भारत ने पाकिस्तान को छह मैचों में हराया है। वहीं, एक मैच में भारत को हार का स्वाद चखना पड़ा है। नौ जून को टीम इंडिया न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी।


अगर बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टी20 विश्व कप में दोनों टीमों की चार बार भिड़ंत हुई है। इसमें भारत ने चारों मैचों में जीत दर्ज की है। बांग्लादेश एक भी मैच भारत के खिलाफ नहीं जीत पाया है।


टी20 विश्व कप के तहत भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार बार जीत दर्ज की है। वहीं, टीम को छह मैचों में दो बार हार का मुंह देखना पड़ा है। भारतीय टीम इस वक्त फॉर्म में चल रही है और आगामी टूर्नामेंट में विरोधियों के लिए काल साबित हो सकती है। 


अफगानिस्तान के खिलाफ भी भारतीय टीम का दबदबा कायम है। टी20 विश्व कप में दोनों टीमों का तीन बार आमना-सामना हुआ है जिसमें टीम इंडिया ने तीनों मैच जीते हैं। 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here