Home Sports Team India : कोहली से लेकर अर्शदीप तक… T20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के टॉप परफॉर्मर

Team India : कोहली से लेकर अर्शदीप तक… T20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के टॉप परफॉर्मर

0
Team India : कोहली से लेकर अर्शदीप तक… T20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के टॉप परफॉर्मर

[ad_1]

Team India T20 World Cup 2022 : रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम 1 जून से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अमेरिका पहुंच चुकी है. 2013 के बाद से भारत एक भी ICC ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं रहा है. ऐसे में इस बार फैंस को उम्मीद होगी कि भारतीय खिलाड़ी इस सूखे को खत्म कर टी20 वर्ल्ड कप जीतकर ही घर लौटें. अब जब टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत होने में कुछ घंटे बाकी रह गए हैं. आइए एक बार टीम इंडिया के 2022 में खेले गए सीजन की यादें ताजा करते हैं. भले ही भारत सेमीफाइनल हार गया हो, लेकिन कुछ प्लेयर्स ने गजब का प्रदर्शन किया था.

विराट कोहली रहे थे टॉप स्कोरर 

ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 2022 टी20 वर्ल्ड कप में अगर किसी का बल्ला चला था तो वो नाम था विराट कोहली. इस भारतीय स्टार बल्लेबाज ने 6 मैचों में लगभग 100 की औसत के साथ 296 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी देखने को मिले थे. इन सबके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई वो अद्भुत पारी कौन ही भूल सकता है, जिसने पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली थी.

सूर्यकुमार दूसरे टॉप स्कोरर

2022 में सूर्यकुमार यादव का भी बल्ला जमकर बोला था. वह भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. सूर्यकुमार यादव ने 6 मैचों में 3 अर्धशतक के साथ 239 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 189 का रहा था. कोहली और सूर्या से आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भी ऐसे ही प्रदर्शन की मैनेजमेंट और फैंस को उम्मीद होगी.

अर्शदीप ने लिए थे सबसे ज्यादा विकेट

मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी पेस अटैक के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2022 खेलने गई भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट अर्शदीप सिंह चटकाने में सफल रहे. उन्होंने 10 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. दूसरे नंबर ओर हार्दिक पांड्या रहे थे, जिन्होंने 8 विकेट झटके थे. भुवनेशर और शमी क्रमशः 4 और 6 ही विकेट चटका सके. आगामी वर्ल्ड कप के लिए जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हो चुकी है तो पिछले सीजन चोट के चलते बाहर थे. हालांकि, इस बार शमी का साथ टीम को नहीं मिले वाला.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here