Home Breaking News UP: DM कमेटी ने मानी डॉक्टर की लापरवाही, CCTV फुटेज से बड़ा खुलासा, डेढ़ घंटे दर्द से तड़पती रही थी पीड़िता

UP: DM कमेटी ने मानी डॉक्टर की लापरवाही, CCTV फुटेज से बड़ा खुलासा, डेढ़ घंटे दर्द से तड़पती रही थी पीड़िता

0
UP: DM कमेटी ने मानी डॉक्टर की लापरवाही, CCTV फुटेज से बड़ा खुलासा, डेढ़ घंटे दर्द से तड़पती रही थी पीड़िता

[ad_1]

DM investigation committee has accepted negligence of doctor and staff in case of Sardhana teenage victim

सीसीटीवी फुटेज देखती टीम।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मेरठ में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को सीएचसी परिसर में उपचार के अभाव में बच्चे को जन्म देने के मामले में जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही मानी है। एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी ने डीएम को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। डीएम दीपक मीणा ने सीएमओ को पत्र लिखकर डॉक्टर पर कार्रवाई कराने की बात कही है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने डॉ. सरित तोमर और एक स्टाफ नर्स को सीएचसी से हटा दिया है। डॉक्टर को मुख्यालय से और नर्स को दूसरी सीएचसी से अटैच किया गया है।

 

सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी से दो बच्चों का बाप ने आठ माह तक दुष्कर्म किया। इसके चलते किशोरी गर्भवती हो गई। शुक्रवार को गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता की हालत बिगड़ने पर परिजन सरधना सीएचसी में लेकर पहुंचे। जहां पर करीब डेढ़ घंटे तक पीड़िता दर्द से तड़पती रही, लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोई सुुध नहीं ली। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर गर्भवती किशोरी ने सीएचसी परिसर में बेंच पर ही बच्चे जन्म दे दिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here