Home Sports दिग्गज ने भारत और पाकिस्तान को किया बाहर, इन टीमों के बीच टी20 विश्व कप फाइनल

दिग्गज ने भारत और पाकिस्तान को किया बाहर, इन टीमों के बीच टी20 विश्व कप फाइनल

0
दिग्गज ने भारत और पाकिस्तान को किया बाहर, इन टीमों के बीच टी20 विश्व कप फाइनल

[ad_1]

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप का रोमांच फैंस के सिर चढ़ चुका है. दिग्गज भी अपनी अपनी फाइनल टीम का चयन कर रहे हैं. इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज पॉल कॉलिंगुवड ने इस बार के फाइनल में खेलने वाली दो टीमों के नाम की भविष्यवाणी की है. उनके मुताबिक भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया यहां तक की साउथ अफ्रीका की टीम भी फाइनल में जगह नहीं बना पाएगी. उन्होंने मेजबान टीम को ट्रॉफी हासिल करने की आखिरी टक्कर में देखना चाहते हैं. 1 से 29 जून के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन वेस्टइंडीज और अमेरिका क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में किया जाना है.

भारतीय टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 को जीतने का दावेदार बताया जा रहा है. एक दिन पहले ही इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने कहा कि टीम इंडिया को वह प्रबल दावेदार मानते हैं. रोहित शर्मा की टीम इस वक्त ऐसी है जो किसी भी विरोधी को आसानी से हरा सकती है. अगर इस टीम के खिलाड़ी चोटिल हुए फिर भी यह टीम बाकी टीमों से ज्यादा खतरनाक है. विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी को टीम की सबसे अहम कड़ी बताया.

पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज पॉल कॉलिंगवुड अगल राय रखते हैं. स्टार स्पोर्ट्स पर दिग्गजों ने फाइनल में पहुंचने वाली टीमों के नाम का चयन किया. इसमें उन्होंने अपनी दो टीम के नाम में पहला नाम तो अपने देश इंग्लैंड का चुना. फाइनल खेलने वाली दूसरी टीम के तौर पर वेस्टइंडीज का नाम चुना. उनके मुताबिक इस बार का आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा.

इसी शो के दौरान जब वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा को फाइनल की दो टीम के चयन के लिए बोला गया तो उन्होंने इंग्लैंड को बाहर कर दिया. इस दिग्गज का मानना है कि मेजबान वेस्टइंडीज की टीम के साथ टी20 विश्व कप फाइनल में भारत की टीम होगी.

FIRST PUBLISHED : May 29, 2024, 17:57 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here