Home Breaking News Delhi Hospital Fire Case: दोनों आरोपी डॉक्टरों की बढ़ीं मुश्किलें, 13 जून तक न्यायिक हिरासत बढ़ी

Delhi Hospital Fire Case: दोनों आरोपी डॉक्टरों की बढ़ीं मुश्किलें, 13 जून तक न्यायिक हिरासत बढ़ी

0
Delhi Hospital Fire Case: दोनों आरोपी डॉक्टरों की बढ़ीं मुश्किलें, 13 जून तक न्यायिक हिरासत बढ़ी

[ad_1]

Delhi Hospital Fire Case Court sent accused doctors to judicial custody till June 13

आरोपी डॉक्टर
– फोटो : एएनआई

विस्तार


विवेक विहार अग्निकांड मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आरोपी डॉक्टर नवीन खिची और डॉ. आकाश दोनों को 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा। आरोपी आकाश की जमानत याचिका पर कोर्ट 3 जून को सुनवाई करेगा। 30 मई यानी आज दोनों की रिमांड खत्म हो रही थी। 

यह था मामला

शाहदरा जिला के विवेक विहार स्थित बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल में बीते शनिवार की रात आग लगने से सात मासूमों की मौत हो गई थी। हादसे के समय अस्पताल में कुल 12 नवजात भर्ती थे। आग लगने पर पुलिस, दमकल विभाग, अस्पताल स्टाफ व पब्लिक ने किसी तरह अस्पताल की इमारत के पिछले हिस्से में मौजूद खिड़की के रास्ते सभी 12 बच्चों को निकालकर पूर्वी दिल्ली के एडवांस एनआईसीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सात मासूमों को मृत घोषित कर दिया गया था। पड़ोसियों का दावा था कि अस्पताल के भूतल पर अवैध रूप से ऑक्सीजन के छोटे सिलिंडरों की रिफिलिंग की जा रही थी। यहीं से आग लगी जो देखते ही देखते ऊपर अस्पताल में पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन कीची समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here