Home Sports NED vs SL : T20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा उलटफेर, नीदरलैंड के सामने वर्ल्ड चैंपियन ढेर, इतने रन पर सिमटी टीम

NED vs SL : T20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा उलटफेर, नीदरलैंड के सामने वर्ल्ड चैंपियन ढेर, इतने रन पर सिमटी टीम

0
NED vs SL : T20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा उलटफेर, नीदरलैंड के सामने वर्ल्ड चैंपियन ढेर, इतने रन पर सिमटी टीम

[ad_1]

T20 World Cup 2024 : वेस्टइंडीज और अमेरिका की साझा मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जाना है. इस मेगा इवेंट की शुरुआत से चंद घंटे पहले नीदरलैंड क्रिकेट टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए 2014 टी20 वर्ल्ड कप की विजेता श्रीलंका को रौंद डाला. नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले अभ्यास मैच खेला गया. इस मैच में गेंदबाजों के आगे श्रीलंका की टीम 161 रन पर ढेर हो गई और नीदरलैंड ने 20 रन से मैच अपने नाम कर लिया. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले नीदरलैंड के लिए यह जीत बूस्ट का काम करेगी और खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ेगा.

वर्ल्ड चैंपियन हुई ढेर

वॉर्म अप मैच में पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका के बल्लेबाजों ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया. टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम के सभी बल्लेबाज 7 गेंदें पहले ही 161 रन बनाकर ऑलआउट हो गए. टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से तुरंत पहले नीदरलैंड के लिए यह जीत बेहद खास है क्योंकि इस जीत से टीम के खिलाड़ियों का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने की ओर देखेगी.

4 जून को पहला मैच

टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड अपने अभियान की शुरुआत 4 जून को नेपाल के खिलाफ मुकाबले से करने वाली है. नीदरलैंड की टीम ग्रुप-डी में है, जिसमें श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और श्रीलंका को भी रखा गया है. बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब नीदरलैंड ने किसी बड़ी टीम को हराकर उलटफेर किया है. 2014 टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड ने इंग्लैंड जैसी बड़ी टीम को मेन टूर्नामेंट में धो दिया था. इस मैच में 45 रन से नीदरलैंड को जीत मिली थी.

टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन रह चुकी है श्रीलंका

बता दें कि श्रीलंका ने 2014 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को हराकर टूर्नामेंट जीता था. यह सीजन बांग्लादेश की मेजबानी में खेला गया था. इससे पहले श्रीलंका 2009 में भी फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन उसे पाकिस्तान ने खिताबी मैच में मात देकर ट्रॉफी उठाई थी. 2014 में श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ही टीम के कप्तान थे. 2012 में अपनी ही मेजबानी में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी श्रीलंका ने फाइनल में जगह बनाई, लेकिन इस बार वेस्टइंडीज ने बाजी मार ली.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here