Home Breaking News School News: सीएम नीतीश ने मुख्य सचिव को दिया स्कूल बंदी का आदेश, शिक्षा विभाग को सीख, डीएम तक पहुंचा निर्देश

School News: सीएम नीतीश ने मुख्य सचिव को दिया स्कूल बंदी का आदेश, शिक्षा विभाग को सीख, डीएम तक पहुंचा निर्देश

0
School News: सीएम नीतीश ने मुख्य सचिव को दिया स्कूल बंदी का आदेश, शिक्षा विभाग को सीख, डीएम तक पहुंचा निर्देश

[ad_1]

Bihar News : Weather today temperature bihar school timing changed by education department bihar kk pathak ias

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केके पाठक।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


पटना में एक स्कूली छात्र की मौत के दो दिन बाद बुधवार को आठ जिलों में करीब सौ बच्चों के बीमार होने के बाद बिहार सरकार सवालों से तंग आ गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के मुख्य सचिव को बिहार में स्कूल बंद करने का निर्देश दिया। इधर, शिक्षा विभाग ने आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूलों का समय सुबह 10 बजे तक करते हुए मिशन दक्ष और विशेष कक्षाओं के नाम पर शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों को कोई राहत नहीं देने का आदेश दिया। लेकिन, कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राज्य के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने सभी जिलाधिकारियों को पीत पत्र जारी करते हुए आदेश दिया कि सभी तरह के स्कूल, कोचिंग और शिक्षण संस्थान आठ जून तक पूर्ण रूप से बंद रखे जाएं।

सीएम का आदेश ही चलेगा, शिक्षा विभाग का निर्देश बेअसर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भीषण गर्मी और भयंकर लू की आपदाजनक स्थिति मानते हुए मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है। उन्हाेंने अपने निर्देश में स्पष्ट तौर पर कहा कि गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, इसके लिए स्कूलों को बंद करने की समुचित कार्यवाही करें। चूंकि मुख्यमंत्री का आदेश आ गया है तो अब शिक्षा विभाग को अपना आदेश बदलना पड़ता। इसमें अपर मुख्य सचिव केके पाठक कुछ अड़ंगा करते, इससे पहले राज्य के मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को पीत पत्र जारी कर स्पष्ट आदेश दे दिया कि उनके जिले में आठ जून तक सरकारी विद्यालय, प्राइवेट स्कूल, कोचिंग या ऐसे शिक्षण संस्थान पूर्णत: बंद रहें। शिक्षा विभाग ने ‘अमर उजाला’ के सवालों से आजिज आकर कुछ देर पहले ही आदेश दिया था कि आठवीं तक के बच्चों को 10 बजे तक स्कूल आना होगा; ऊपरी कक्षाओं, मिशन दक्ष, विशेष कक्षाओं के लिए यह छूट नहीं है। अब सीएम के आदेश के बाद शिक्षा विभाग का वह निर्देश बेअसर हो गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here