[ad_1]
T20 World Cup Australia vs Namibia: वर्ल्ड कप के आगाज होने में अब ज्यादा दिन बाकी नहीं है. 1 जून (भारत में 2 जून) को अमेरिका और कनाडा के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा. उससे पहले ज्यादातर टीमें वॉर्म-अप मैचों में हिस्सा ले रही हैं. 2021 के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भी टी20 वर्ल्ड कप से पहले जमकर अभ्यास किया. हालांकि, नामीबिया के खिलाफ यह वॉर्म अप मैच टीम के प्रदर्शन से ज्यादा अन्य कारणों से चर्चा में रही है.
कोच और सेलेक्टर ने क्यों की फिल्डिंग
ऑस्ट्रेलिया के चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली और हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड को फिल्डिंग के लिए मैदान पर उतरना पड़ा. दरअसल, नामीबिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को प्लेइंग-11 पूरा करने के लाले पड़ गए. उसके 15 में से 9 खिलाड़ी ही अभ्यास मैच के लिए उपलब्ध थे. ट्रेविस हेड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, कैमरन ग्रीन और ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल के बाद ब्रेक पर हैं.
ये भी पढ़ें: T20 WC: 2007 में बने चैंपियन तो 2 बार सेमीफाइनल में हुए बाहर, टी20 वर्ल्ड कप में हर बार ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया को हराया
टीम के 6 खिलाड़ियों के नहीं होने के कारण कोच मैकडोनाल्ड और चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली को फील्डिंग करनी पड़ी. दोनों सब्सीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर उतरे. ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया की टीम को 9 विकेट पर 119 रन के स्कोर पर रोक दिया. इसके बाद उसने 10 ओवर में ही मैच को जीत लिया. ऑस्ट्रेलिया का दूसरा वॉर्म-अप मैच 31 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ है.
ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के नाम है यह महारिकॉर्ड, तोड़ना मुश्किल
टी20 वर्ल्ड कप से पहले वॉर्नर ने दिखाया फॉर्म
नामीबिया के पहले उसके गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. टीम के अनुभवी फास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में सिर्फ 5 रन ही दिए. उन्होंने 2 विकेट भी लिए. स्पिनर एडम जम्पा को 3 सफलता मिली. टिम डेविड और नाथन एलिस ने 1-1 विकेट लिया. इसके बाद बल्लेबाजी में डेविड वॉर्नर ने कमाल दिखाया. उन्होंने 21 गेंद पर ही 54 रन ठोक दिए. टिम डेविड ने 16 गेंद पर 23 और कप्तान मिचेल मार्श ने 14 गेंद पर 18 रन बनाए. मैथ्यू वेड 5 गेंद पर 12 रन बनाकर नॉटआउट रहे.
[ad_2]
Source link