[ad_1]
T20 World Cup 2024 Final Prediction: आईपीएल का खुमार फैंस के सिर से उतर चुका है और अब रोमांच का डबल डोज देने के लिए टी20 वर्ल्ड कप आने वाला है. अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में 1 जून (भारत में 2 जून) से खेला जाएगा. 29 जून को टूर्नामेंट का फाइनल होगा. उससे पहले भविष्यवाणी का दौर शुरू हो चुका है. सभी क्रिकेट एक्सपर्ट अपनी-अपनी राय बता रहे हैं. भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर समेत 6 क्रिकेट एक्सपर्ट ने फाइनल को लेकर अपनी भविष्यवाणी की है.
…तो फाइनल खेलेगा भारत?
स्टार स्पोर्ट्स के 6 में से 5 एक्सपर्ट का मानना है कि रोहित शर्मा की टीम फाइनल में पहुंचेगी. टीम इंडिया ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया. टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी. तब इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इंग्लैंड की टीम ने इसके बाद फाइनल में पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट को जीत लिया. भारत 2007 के बाद इस टूर्नामेंट को नहीं जीत पाया है. 2013 से टीम इंडिया को आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है.
ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के नाम है यह महारिकॉर्ड, तोड़ना मुश्किल
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल की भविष्यवाणी
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर, पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन का मानना है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल होगा. अब तक दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में एक भी फाइनल नहीं खेला गया है. भारत दो बार खिताबी मुकाबले में पहुंचा है. 2007 में उसे पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया था और 2014 में उसे श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
ये भी पढ़ें: हर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, विराट कोहली नंबर-1
ब्रायन लारा और कॉलिंगवुड ने क्या कहा?
वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा का मानना है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा. वेस्टइंडीज ने दो बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है. उसने 2012 और 2016 में खिताब जीता था. साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज क्रिस मॉरिस ने भी भारत के पहुंचने की भविष्यवाणी की है. उनका मानना है कि टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पॉल कॉलिंगवुड का मानना है कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच फाइनल मैच होगा. इससे पहले 2016 में भी दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं. तब कॉर्लोस ब्रेथवेट ने स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर लगातार 4 छक्के लगाकर मैच को जीत लिया था.
[ad_2]
Source link