Home Sports T20 World Cup में कौन होगा विकेटों का सरताज.. किसके बल्ले से होगी रनों की बौछार? दिग्गज की महा भविष्यवाणी

T20 World Cup में कौन होगा विकेटों का सरताज.. किसके बल्ले से होगी रनों की बौछार? दिग्गज की महा भविष्यवाणी

0
T20 World Cup में कौन होगा विकेटों का सरताज.. किसके बल्ले से होगी रनों की बौछार? दिग्गज की महा भविष्यवाणी

[ad_1]

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का बुखार विश्वभर में छा चुका है. इसी के साथ क्रिकेट पंडितों ने प्लेइंग इलेवन से लेकर टीमों के गणित तक सभी तरह का ज्ञान बिखेरना शुरू कर दिया है. इस बीच पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इयान बिशप ने ऐसी भविष्यवाणी कर दी है जो किसी को भी हैरान कर देगी. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इयान बिशप ने उस बल्लेबाज को टॉप रन स्कोरर बनने की भविष्यवाणी की है, जो आईपीएल में बल्ले से कुछ खास नहीं कर सका. इसके अलावा उन्होंने उन टॉप-4 टीमों की भविष्यवाणी भी कर दी है. 

कौन होंगे सेमीफाइनलिस्ट?

इयान बिशप ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर बात करते हुए सुपर-4 टीमों की भविष्यवाणी की है. इस लिस्ट में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2022 को देखें तो न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड और भारत इन चार टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. लेकिन बिशप के अनुसार इस बार ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीमों की सेमीफाइनल में एंट्री होगी जबकि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान बाहर होंगे. 

कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन? 

टी20 वर्ल्ड कप में कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो इन फॉर्म हैं. आईपीएल में कई बल्लेबाजों ने तबाही मचाई है. लेकिन इयान बिशप ने जॉस बटलर के टॉप रन स्कोरर की भविष्यवाणी की है. बटलर आईपीएल 2024 में 11 मैच में महज 1 शतक लगाने में कामयाब हुए. अब देखना होगा कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बटलर अपने टच में नजर आते हैं या नहीं. 

इंडियन होगा टॉप विकेट टेकर

इयान बिशप ने टॉप विकेट टेकर के रूप में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव का नाम रखा है. कुलदीप यादव आईपीएल 2024 में बेहतरीन गेंदबाजी करते नजर आए. अमेरिका और वेस्टइंडीज की पिचों पर भी कुलदीप बल्लेबाजों का काल साबित हो सकते हैं. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here