Home Sports VIDEO: गहने बेच मां ने बनाया गेंदबाज, IPL Final के बाद माता-पिता से मिले गंभीर

VIDEO: गहने बेच मां ने बनाया गेंदबाज, IPL Final के बाद माता-पिता से मिले गंभीर

0
VIDEO: गहने बेच मां ने बनाया गेंदबाज, IPL Final के बाद माता-पिता से मिले गंभीर

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार खेल दिखाते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम चैंपियन बनी. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को एकतरफा फाइनल मुकाबले में टीम ने हराकर तीसरा खिताब अपने नाम किया. कोलकाता की जीत का श्रेय नए मेंटोर गौतम गंभीर को दिया जा रहा है. आईपीएल 2024 की नीलामी में इस दिग्गज ने बिहार के गोपालगंज के गेंदबाज साकिब हुसैन को अपनी टीम के लिए चुना. फाइनल में जीत के बाद माता पिता ने उनसे मिलकर आभार जताया.

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की टीम ने इस आईपीएल से पहले कोलकाता को दो बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान गौतम गंभीर को टीम के मेंटोर के तौर पर नियुक्त किया. इसका फायदा मिला और वह तीसरी बार टीम को फिर से चैंपियन बनाने में कामयाब हुए. टू्र्नामेंट के दौरान कई युवाओं को मौका दिया गया जबकि सीनियर खिलाड़ियों से भी शानदार काम लिया गया. इस बीच चर्चा एक बिहार के लाल की हो रही है जिनको खेलने का तो मौका नहीं मिला लेकिन वह टीम के साथ इस आईपीएल में शानदार अनुभव लेकर आगे बढ़ेंगे.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here