Home Sports VIDEO: टी20 वर्ल्ड कप से पहले कहां है विराट, जहीर खान के साथ देखे गए, अनुष्का-सागरिका भी…

VIDEO: टी20 वर्ल्ड कप से पहले कहां है विराट, जहीर खान के साथ देखे गए, अनुष्का-सागरिका भी…

0
VIDEO: टी20 वर्ल्ड कप से पहले कहां है विराट, जहीर खान के साथ देखे गए, अनुष्का-सागरिका भी…

[ad_1]

नई दिल्ली. विराट कोहली समेत 3 क्रिकेटरों को छोड़ पूरी भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका पहुंच चुकी है. इस बीच विराट कोहली की तस्वीर और वीडियो वायरल है. इस वीडियो में विराट पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ हैं. विराट कोहली के अलावा हार्दिक पंड्या और रिंकू सिंह भी अभी भारतीय टी20 टीम के साथ नहीं हैं.

विराट कोहली और हार्दिक पंड्या के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने बीसीसीआई से थोड़ा वक्त मांगा था और अमेरिका बाद में जाने की बात कही थी. रिंकू सिंह की आईपीएल टीम केकेआर फाइनल में थी. इस कारण वे भारतीय टीम के पहले बैच के साथ अमेरिका नहीं जा सके.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जो तस्वीर वायरल है, उसमें दोनों डिनर कर रहे हैं. कोहली और अनुष्का के साथ जहीर खान भी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ हैं. यह तस्वीर मुंबई के किसी रेस्टोरेंट की बताई जा रही है. विराट और अनुष्का ने रेस्टोरेंट के स्टाफ के साथ भी तस्वीर खिंचवाई.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here