[ad_1]
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप के 9वें एडिशन के काउंटडाउन शुरू हो चुके हैं. आईसीसी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 1 जून से दुनियाभर की 20 टीमें शिरकत करेंगी. भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड से खेलेगी. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ एक वॉर्मअप मैच में हिस्सा लेगी. भारत और अमेरिका की टाइमिंग में करीब 9 घंटे 30 मिनट का फासला है. इसी तरह वेस्टइंडीज के साथ भी समय का मसला है. भारतीय टीम अपने चारों लीग मैच अमेरिका में खेलेगी. लोग जानने को बेताब हैं कि क्या उन्हें विश्व कप के मैचों के लिए अपनी रातों की नींद खराब करनी पड़ेगी? चलिए हम आपको बताते हैं कि मुकाबले कितने बजे से शुरू होंगे और किस चैनल पर इसका लाइव टेलीकास्ट होगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup) में कुल 55 मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान अमेरिका और कनाडा के बीच खेला जाएगा. फाइनल 29 जून को बारबाडोस के ब्रिजटाउन के केनसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा. 20 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है. चारों ग्रुप से टॉप की दो टीमें सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करेंगी. इसके बाद प्वॉइंट टेबल में टॉप पर फिनिश करने वाली टीम चौथे नंबर की टीम से सेमीफाइनल में भिड़ेगी. वहीं दूसरे नंबर की टीम का सामना तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम से होगा. सेमीफाइनल की विजेता टीमें 29 जून को फाइनल में टकराएंगी. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की इंडिया में फ्री लाइव स्ट्रीमिंग से लेकर जानिए सबकुछ.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग इंडिया में डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबलों की भारत में फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
फैंस आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 मुकाबलों की इंडिया में फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग अपने मोबाइल फोन पर बिना सब्सक्रिप्शन लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं.
भारत में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबलों की लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?
फैंस भारत में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोटर्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देख सकते हैं.
भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपने चारों मैच किस समय खेलेगी?
भारतीय टीम ग्रुप स्टेज के अपने चारों मैच अमेरिका में खेलेगी. टीम इंडिया लीग स्टेज में चारों मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 से खेलेगी. वर्ल्ड कप के अन्य मैच सुबह 6:00 बजे से, रात 9:00 बजे से, सुबह 5:00 बजे से, देर रात 12:30 बजे से, रात 10:00 बजे से और रात 10:30 बजे से खेले जाएंगे.
FIRST PUBLISHED : May 30, 2024, 19:04 IST
[ad_2]
Source link