Home Sports गंभीर-विराट के बीच अनोखा कनेक्शन, फैंस के लिए दिग्गज की दो टूक, कहा- उसे उतना ही अधिकार..

गंभीर-विराट के बीच अनोखा कनेक्शन, फैंस के लिए दिग्गज की दो टूक, कहा- उसे उतना ही अधिकार..

0
गंभीर-विराट के बीच अनोखा कनेक्शन, फैंस के लिए दिग्गज की दो टूक, कहा- उसे उतना ही अधिकार..

[ad_1]

विराट कोहली और गौतम गंभीर आईपीएल 2023 में विवादों के चलते बड़ा मुद्दा बने हुए थे. लेकिन 17वें सीजन में पिछले साल लगी आग पर मानों बर्फ गिर गई हो. विराट-गंभीर के बीच कंट्रोवर्सी सालों से चली आ रही थी. लेकिन पिछले साल जब दोनों मैदान में आमने-सामने आए तो मामला तूल पकड़ गया था. आईपीएल 2024 से पहले दोनों को लेकर तरह-तरह की बातें हो रहीं थी. लेकिन सीजन के बीच ही दोनों दिग्गज पिछले सभी विवादों पर मिट्टी डालते नजर आ रहे हैं, फिर चाहे मैदान हो मैदान के बाहर. अब गंभीर का एक और बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है. 

11 साल पहले लगी थी चिंगारी

विराट कोहली और गौतम गंभीर आईपीएल 2013 में आमने-सामने आ गए थे. दोनों के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली थी. लेकिन ये चिंगारी आईपीएल 2023 में तब्दील हो गई. लखनऊ और बेंगलुरू के मैच में दोनों दिग्गजों से कुछ रिएक्शन देखने को मिले. गंभीर ने बेंगलुरू के हारने पर इंजॉय किया तो विराट ने लखनऊ को घर में मात देकर इसका बदला लिया. विवाद का केंद्र नवीन उल हक थे. मैच खत्म होने तक बखेड़ा खड़ा हो चुका था. हैंड शेक के दौरान विराट-नवीन में बहस हुई और फिर हुई गंभीर की एंट्री. पूरा मैदान तमाशा देख रहा था और दोनों टीमों के प्लेयर्स बीच-बचाव में जुटे हुए थे. लेकिन आईपीएल 2024 में इस कंट्रोवर्सी पर पूरी तरह से विराम लग चुका है. 

गंभीर-विराट मिले गले

आईपीएल 2024 में गौतम गंभीर और विराट कोहली का आमना-सामना पहले ही काफी शांत था. बेंगलुरू और केकेआर के बीच मुकाबले में दोनों जब गले लगे तो सोशल मीडिया पर मानों सभी शॉक नजर आए. इसके बाद विराट कोहली ने एक इवेंट के दौरान फैंस को मिर्ची लगा दी. उन्होंने कहा था कि सभी को बस मसाला चाहिए जो इस बार नहीं मिला है. यही बात गंभीर ने आईपीएल खत्म होने के बाद दोहरा दी है. 

अनोखे रिश्ते को लेकर क्या बोले गंभीर? 

गौतम गंभीर ने विराट के साथ अपने रिशते पर डिटेल में बात की. उन्होंने कहा, ‘मेरा और विराट के रिश्ते के बारे में इस देश को जानने की जरूरत नहीं है. उसे अपनी बात रखने का उतना ही अधिकार है जितना मुझे है और हम अपनी-अपनी टीमों को जीत दिलाने में मदद कर सके. हमारा रिश्ता लोगों को मसाला देने वाला नहीं है.’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here