Home Sports सुरेश रैना की पोस्ट का शाहिद अफरीदी पर असर, स्टार क्रिकेटर ने किया डिलीट, क्या है मामला?

सुरेश रैना की पोस्ट का शाहिद अफरीदी पर असर, स्टार क्रिकेटर ने किया डिलीट, क्या है मामला?

0
सुरेश रैना की पोस्ट का शाहिद अफरीदी पर असर, स्टार क्रिकेटर ने किया डिलीट, क्या है मामला?

[ad_1]

Suresh Raina: टीम इंडिया के दिग्गज सुरेश रैना हाल ही में बड़ी चर्चा में थे क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान के एक खेल पत्रकार की क्लास लगा दी थी. इसका केंद्र शाहिद अफरीदी थे क्योंकि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया. अफरीदी को यह जिम्मेदारी में मिलने के बाद एक पाकिस्तानी पत्रकार ने रैना को निशाना बनाया और रैना ने एक झटके में उसकी बोलती बंद कर दी थी. लेकिन स्टार क्रिकेटर ने कुछ ही घंटों में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया. उन्होंने आखिर ऐसा क्यों किया इसका खुलासा खुद अफरीदी ने किया है. 

क्या था पूरा मामला? 

शाहिद अफरीदी के ब्रांड एम्बेसडर बनने के बाद पाकिस्तानी पत्रकार ने रैना की आलोचना की. उसने रैना और अफरीदी की फोटो के साथ लिखा, ‘आईसीसी ने शाहिद अफरीदी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए ब्रांड एंबेसडर चुना है. हैलो सुरेश रैना?’ जिसके बाद रैना का जवाब था, ‘मैं आईसीसी का एंबेसडर नहीं हूं, लेकिन मेरे घर पर 2011 वर्ल्ड कप है. क्या तुम्हें मोहाली का मैच याद है? आशा है कि यह तुम्हारे लिए कुछ अविस्मरणीय यादें वापस लाएगा.’ रैना के इस पोस्ट का असर शाहिद अफरीदी पर दिखा और उन्होंने स्टार क्रिकेटर से पोस्ट डिलीट करने की गुहार लगा दी.

अफरीदी ने किया खुलासा

शाहिद अफरीदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस घटना का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘सुरेश रैना और मैंने मिलकर कई दफा क्रिकेट से जुड़े पल शेयर किए हैं और वह एक अच्छे इंसान हैं. कभी कभी मजाक होते रहते थे. सोशल मीडिया पर मैंने उनका पोस्ट देखा और उनसे बात की. एक छोटे भाई की स्थिति की तरह समझा. उन्होंने ट्वीट डिलीट करने पर सहमति जताई. ऐसी चीजें होती रहती हैं यह सब ठीक है. महान लोग अपनी गलतियों को सुधारते हैं और उन्हें सुधारते हैं.’

युवराज सिंह भी लिस्ट में

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए ब्रांड एम्बेसडर की लिस्ट में एकमात्र भारतीय युवराज सिंह शामिल हैं. उनके अलावा क्रिस गेल और फर्राटा किंग उसेन बोल्ट को भी ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 1 जून से हो रही है. भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 9 जून को खेला जाएगा. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here