Home Breaking News Bihar News : गया में भीषण गर्मी से छह लोगों की मौत; 35 लोगों की तबीयत बिगड़ी; लू का कहर जारी

Bihar News : गया में भीषण गर्मी से छह लोगों की मौत; 35 लोगों की तबीयत बिगड़ी; लू का कहर जारी

0
Bihar News : गया में भीषण गर्मी से छह लोगों की मौत; 35 लोगों की तबीयत बिगड़ी; लू का कहर जारी

[ad_1]

Bihar News: Six people died due to extreme heat in Gaya; The health of 35 people deteriorated; heat wave

लोगों का इलाज चल रहा है।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के गया जिले में इन दिनों हिट वेब की चपेट में आने से कुल छह लोगों की मौत हो चुकी है। मगध प्रमंडल के एकलौता बड़ा सरकारी अस्पताल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हिट वेब वार्ड में भर्ती चार मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं दो मरीज अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। लेकिन ऐसे मरीजों का रिकार्ड अस्पताल प्रशासन के पास नहीं होता है। हालांकि 

हिट वेब से मौत के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

हिट वेव वार्ड में 35 मरीज भर्ती

अस्पताल प्रशासन ने अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हिट वेव वार्ड बनाया गया है। जिसमें 48 बेड को सुरक्षित रखा गया है। ताकि हिट वेव से संबंधित कोई भी मरीज आने पर शीघ्र इलाज की सुविधा मुहैया हो सके। इस संबंध में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनोद शंकर सिंह ने बताया कि हिट वेव वार्ड में शुक्रवार को 35 मरीज भर्ती हैं।

अब तक छह लोगों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक चार अस्पताल में भर्ती मरीज और दो अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी। कुल मृतकों की संख्या अब तक 6 हो चुकी है।हिट वेब के कारण डॉक्टर समेत अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है।  साथ-साथ इमरजेंसी सेवा में भी अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो रोस्टर के हिसाब से काम करेंगे।  ताकि हिट वेब की चपेट में आने से मरीजों को उपचार शीघ्र हिट वेब वार्ड में शिफ्ट किया जा सके। वहीं अस्पताल के वार्ड में आइस पैक, डिप फ्रिजर सहित पर्याप्त दवाएं मौजूद है।  गया जिले में लू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह होते ही बढ़ते तामपान के साथ हिट वेव की चपेट में आने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहीं मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। भीषण गर्मी की चपेट में है। पिछले तीन दिनों से गर्मी के कई रिकॉर्ड टूटे हैं। इन टूटते रिकॉर्ड के बीच अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here