Home Sports IND vs PAK मैच पर नहीं आएगी कोई आंच, हरकत में न्यूयॉर्क सरकार, गवर्नर ने धमकी का दिया मुंहतोड़ जवाब

IND vs PAK मैच पर नहीं आएगी कोई आंच, हरकत में न्यूयॉर्क सरकार, गवर्नर ने धमकी का दिया मुंहतोड़ जवाब

0
IND vs PAK मैच पर नहीं आएगी कोई आंच, हरकत में न्यूयॉर्क सरकार, गवर्नर ने धमकी का दिया मुंहतोड़ जवाब

[ad_1]

T20 World Cup 2024: भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को न्यूयॉर्क में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच पर कोई भी आंच नहीं आएगी. आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अगले महीने न्यूयॉर्क में होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच के खिलाफ एक धमकी दी है. इस धमकी के बाद न्यूयॉर्क की सरकार हरकत में आ गई है. न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने ISIS की धमकी का मुंहतोड़ जवाब दिया है. कैथी होचुल ने भरोसा दिलाया कि भारत और पाकिस्तान के मैच पर कोई भी खतरा नहीं है. 

IND vs PAK मैच पर नहीं आएगी कोई आंच

आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए न्यूयॉर्क की नासाऊ काउंटी में 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी. न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने जोर देकर कहा कि खतरा विश्वसनीय नहीं है. नासाऊ काउंटी के आइसेनहावर पार्क स्टेडियम में टूर्नामेंट के 8 मैच खेले जाएंगे जिसमें भारत के तीन मैच भी शामिल हैं. भारतीय टीम एक जून को यहां बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच भी खेलेगी. न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी ने कहा कि उन्होंने राज्य पुलिस को दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने का निर्देश दिया है.

हरकत में आई न्यूयॉर्क की सरकार

कैथी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में मेरी टीम काम कर रही है जिससे कि लोगों को सुरक्षित रखा जा सके. हालांकि इस समय कोई विश्वसनीय खतरा नहीं है, मैंने न्यूयॉर्क पुलिस को सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने का निर्देश दिया है और हम निगरानी जारी रखेंगे.’ सीएनएन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि न्यूयॉर्क के अधिकारी टी20 वर्ल्ड कप के खिलाफ इस साल की शुरुआत में आतंकवादी समूह आईएसआईएस की धमकी के बाद’ सुरक्षा को लेकर सावधानी बरत रहे हैं.

इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी सुरक्षा व्यवस्था

नासाउ काउंटी के पुलिस आयुक्त पैट्रिक राइडर ने बुधवार को कहा कि इस टूर्नामेंट को अप्रैल में आईएसआईएस-के से जुड़ी धमकी मिली थी. रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इसके बाद नौ जून को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर और अधिक विशिष्ट धमकियां दी गईं और ऑनलाइन प्रसारित होने वाले एक वायरल वीडियो का संदर्भ दिया गया जिसमें ‘अकेले भेड़िए को कार्रवाई करने’ के लिए कहा गया है.’ राइडर ने रिपोर्ट में कहा, ‘मैं आपको इसकी गारंटी दे सकता हूं. यह इस काउंटी के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी सुरक्षा व्यवस्था है, और मैं आपको यह भी गारंटी दे सकता हूं कि नौ जून को नासाउ काउंटी में सबसे सुरक्षित जगह स्टेडियम के अंदर होगी.’

पांच जून को पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया 

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी. उसके बाद नौ जून को पाकिस्तान के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मुकाबला होगा. भारत को 12 जून को मेजबान अमेरिका का सामना करना है. इस प्रतियोगिता पर आतंकी खतरे का खुलासा सबसे पहले त्रिनिदाद के प्रधानमंत्री कीथ रोली ने किया था और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि प्रतियोगिता के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए मजबूत सुरक्षा घेरा बनाया गया है.

आईसीसी का भी आया रिएक्शन 

आईसीसी ने कहा था, ‘टूर्नामेंट में सभी की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है और हमारे पास एक व्यापक और मजबूत सुरक्षा योजना है. हम अपने मेजबान देशों के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हैं और वैश्विक परिदृश्य की निरंतर निगरानी और मूल्यांकन करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारी प्रतियोगिता के लिए पहचाने गए किसी भी जोखिम को कम करने के लिए उचित योजनाएं बनाई गई हैं.’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here