Home Breaking News RBSE 10th Result: बूंदी की निधि ने दसवीं में 99.67 प्रतिशत अंक लाकर किया प्रदेश टॉप, शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

RBSE 10th Result: बूंदी की निधि ने दसवीं में 99.67 प्रतिशत अंक लाकर किया प्रदेश टॉप, शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

0
RBSE 10th Result: बूंदी की निधि ने दसवीं में 99.67 प्रतिशत अंक लाकर किया प्रदेश टॉप, शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

[ad_1]

RBSE 10th Result: Bundi's Nidhi topped the state by scoring 99.67 percent marks in class 10th

निधि जैन को मिठाई खिलाते परिजन।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। इस परिणाम में बूंदी की छात्रा निधि जैन ने राजस्थान के परिणाम में प्रथम स्थान हासिल किया है। छात्रा ने 600 अंकों में से 598 अंक हासिल किए हैं, जिसके साथ ही 99.67% प्रतिशत रिजल्ट रहा है। 

जैसे ही रिजल्ट जारी हुआ तो छात्रा को राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। छात्रा के प्रथम स्थान पर आने के बाद अलोद गांव में छात्रा को बधाई देने के लिए घर पर तांता लग गया। जिला शिक्षा अधिकारी सहित तमाम अधिकारियों ने पहुंचकर छात्रा को बधाई दी। 

छात्रा निधि जैन ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में भी उसने पढ़ाई की। मां का कोरोना काल में निधन होने के बाद वो अकेली पड़ गई थी, छोटा भाई था, जिसे साथ लेकर पढ़ाई करती थी। पिता दुकान में चले जाते थे। स्कूल की छुट्टी होने के बावजूद भी वो स्कूल में 15 से 20 मिनट देरी से घर से लौटी थी और स्कूल में अध्ययन करती थी। घर पर आने के बाद नियमित रूप से 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी। उसके माता-पिता भी उसे पढ़ने के लिए पूरा सपोर्ट करते थे। निधि का सपना है कि वह आगे जाकर इंजीनियर बने और अपने परिवार का नाम रोशन करें।

छात्रा निधि जैन ने कहा कि जो छात्र अपना लक्ष्य लेकर आगे बढ़ते हैं उनका सपना जरूर साकार होता है। मैंने भी अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए की जान लगा दी और आज सबके सामने रिजल्ट है। छात्रा ने बताया कि इस रिजल्ट का अंदेशा उसे पहले से ही था। उसने स्कूल के अध्यापक व परिवार के लोगों से दिए गए पेपर के बाद में अध्ययन किया था।

छात्रा के पिता मुकेश जैन ने बताया कि छात्रा निधि जैन बड़ी होनहार है। नियमित रूप से घर में पढ़ाई करती है। स्कूल में जब अध्यापकों से छात्र के बारे में पूछा जाता है तो अध्यापक भी खुद निधि की तारीफ करते हैं और कहते हैं कि पढ़ने में छात्र बहुत ही अच्छी है। स्कूल से घर में आने के बाद मेरी बेटी निधि मन लगाकर पढ़ती थी। जो लोग सरकारी स्कूलों को दोष देते हैं कि वहां पढ़ाई नहीं होती, जबकि ये बात गलत है। मेरी बेटी लगातार सरकारी स्कूलों में ही पढ़ रही और पूरे प्रदेश में अपना नाम रोशन किया है।

जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र व्यास ने भी छात्र के घर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। प्रिंसिपल अहमद रजा ने बताया कि बूंदी जिले में 10वीं क्लास में 15153 स्टूडेंट ने परीक्षा दी थी। इसमें से 13946 स्टूडेंट परीक्षा में पास हुए हैं। जिले का रिजल्ट 92.03% रहा, जबकि पिछले साल जिले में 86.4 परसेंट रिजल्ट रहा था। इस वर्ष जिले भर में बालिकाओं का रिजल्ट लड़कों से अधिक रहा। इस बार बालिकाओं का रिजल्ट 93.67% रहा। बूंदी में दसवीं कक्षा में 15,376 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हुए थे। इनमें से 15153 स्टूडेंट ने परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम में 13946 स्टूडेंट पास हुए हैं। इसमें 7335 लड़के और 6611 बालिकाएं पास हुए हैं। 

इस बार प्रथम श्रेणी में 6557, द्वितीय में 5892 और तृतीय में 1497 स्टूडेंट पास हुए। लड़कों में 3182 प्रथम श्रेणी और 3200 सेकेंड डिवीजन आई है। जबकि छात्राओं में 3,375 के फर्स्ट व 2692 के सेकेंड डिविजन बनी है। परीक्षा 7 से 30 मार्च के बीच हुई थी। पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 90.49 प्रतिशत रहा था। बता दे की छात्रा निधि जैन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आलोद स्कूल में पढ़ती है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here