Home Sports T20 World Cup: हर मैच की Playing XI में खेलने का बड़ा दावेदार, टीम इंडिया के लिए साबित होगा ब्रह्मास्त्र

T20 World Cup: हर मैच की Playing XI में खेलने का बड़ा दावेदार, टीम इंडिया के लिए साबित होगा ब्रह्मास्त्र

0
T20 World Cup: हर मैच की Playing XI में खेलने का बड़ा दावेदार, टीम इंडिया के लिए साबित होगा ब्रह्मास्त्र

[ad_1]

T20 World Cup 2024: भारत टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से आयरलैंड के खिलाफ करेगा. भारत को ICC टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. एक खिलाड़ी ऐसा है, जो अकेले दम पर टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जिता सकता है. ICC टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ये खिलाड़ी ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने का भी प्रबल दावेदार है.   

हर मैच की Playing XI में खेलने का दावेदार ये खिलाड़ी

भारतीय टीम का एक क्रिकेटर ऐसा है, जो मैदान पर तीन खिलाड़ियों का रोल निभाने का टैलेंट रखता है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान हर मैच की प्लेइंग इलेवन में इस खिलाड़ी की जगह बिल्कुल पक्की है. कप्तान रोहित शर्मा भी इस खिलाड़ी को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप नहीं कर पाएंगे. टीम इंडिया का ये खिलाड़ी बेहतरीन बल्लेबाज, घातक गेंदबाज और फुर्तीले फील्डर का कम्पलीट पैकेज है. ये खिलाड़ी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करता है और गेंदबाज के रूप में विरोधियों के लिए सबसे बड़ा काल साबित होता है. फील्डिंग के दौरान भी इस खिलाड़ी की फुर्ती के आगे विरोधी टीम के बल्लेबाज रन चुराने का रिस्क भी नहीं लेते हैं. ये धुरंधर खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा हैं.

टीम इंडिया के लिए साबित होगा ब्रह्मास्त्र 

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एक 3D प्लेयर हैं जो बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों ही डिपार्टमेंट में बहुत दक्ष हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान भारत की दुश्मन टीमों को रवींद्र जडेजा से बहुत संभलकर रहना होगा. वेस्टइंडीज के स्पिन के अनुकूल हालात में रवींद्र जडेजा बेहद खतरनाक खिलाड़ी साबित होंगे. रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया के लिए 66 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 53 विकेट झटके हैं. इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने T20I में कुल 480 रन भी बनाए हैं. टी20 इंटरनेशनल में 15 रन देकर 3 विकेट रवींद्र जडेजा का बेस्ट बॉलिंग परफॉरमेंस रहा है.  

‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने के दावेदार 

रवींद्र जडेजा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वही भूमिका निभा सकते हैं, जो 2011 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने निभाई थी. रवींद्र जडेजा अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग से मैच का रुख पलटने वाले खिलाड़ी हैं. रवींद्र जडेजा अपनी घातक लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी से कहर मचाते हैं. रवींद्र जडेजा नंबर 7 पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी करते हैं. टेस्ट क्रिकेट, वनडे क्रिकेट, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रवींद्र जडेजा ने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं. रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी की बात करें तो वह अपने ओवर बहुत तेजी से पूरा करते हैं, साथ ही विकेट टू विकेट बॉलिंग से बल्लेबाजों को रन बनाने का कम ही मौका देते हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here