Home Sports T20 World Cup: पंड्या तो पहुंच गए लेकिन कोहली कब पहुंचेंगे अमेरिका?

T20 World Cup: पंड्या तो पहुंच गए लेकिन कोहली कब पहुंचेंगे अमेरिका?

0
T20 World Cup: पंड्या तो पहुंच गए लेकिन कोहली कब पहुंचेंगे अमेरिका?

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट कोहली का वॉर्मअप मैच में खेलना मुश्किल भारत बनाम बांग्लादेश वॉर्मअप मैच 1 जून को हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में दिखाए हाथ

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूयॉर्क पहुंचकर अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया को पहले एक अभ्यास मैच खेलना है. भारतीय टीम को 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्मअप मैच में भिड़ना है. इस मैच से दो दिन पहले भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई में गुरुवार को जमकर पसीना बहाए. भारतीय खिलाड़ियों ने तीन घंटे तक कांटिग पार्क में अभ्यास किया. हालांकि इस दौरान विराट कोहली को छोड़कर टीम के लगभग सभी खिलाड़ी मौजूद रहे. कोहली अभी तक अमेरिका नहीं पहुंचे हैं. उनका बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्मअप मैच में खेलना मुश्किल लग रहा है. टीम इंडिया के खिलाड़ी अलग अलग बैच में अमेरिका पहुंचे हैं. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या हाल में टीम से जुड़े हैं.

विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने कुल 741 रन बनाए. कोहली को आईपीएल में ऑरेंज कैप से नवाजा गया. हालांकि उनकी टीम आरसीबी प्लेऑफ से आगे नहीं बढ़ पाई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोहली के बारे में पहले ये कहा जा रहा था कि कुछ पेपर वर्क पेंडिंग होने की वजह से वह  टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए टीम के साथ अमेरिका नहीं गए. बताया जा रहा था कि वह 30 मई को अमेरिका के लिए उड़ान भरेंगे लेकिन अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि वो रवाना हुए या नहीं. विराट टीम इंडिया के एक मजबूत स्तंभ हैं जो अकेले अपने दम पर मैच का रुख अपनी ओर मोड़ने का माद्दा रखते हैं. विराट हाल में पत्नी अनुष्का शर्मा संग डिनर करते हुए नजर आए थे. जहां जहीर खान भी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ मौजूद थे.

कोच का चयन सोच समझकर… गांगुली ने बीसीसीआई को दी वॉर्निंग, कहीं गौतम गंभीर की ओर से इशारा तो नहीं?

क्या वर्ल्ड कप देखने के लिए खराब करनी होगी नींद? कब शुरू होंगे मुकाबले, कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग

जायसवाल, रिंकू , चहल और आवेश ने किए हल्के अभ्यास
यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल और आवेश खान 27 मई को अमेरिका पहुंचे. दूसरे बैच में न्यूयॉर्क पहुंचे इन खिलाड़ियों ने नेट्स में हल्का अभ्यास किया. उपरोक्त खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ पहले बैच में अमेरिका नहीं पहुंचे. यशस्वी पहली बार वर्ल्ड कप में खेलेंगे. रिंकू सिंह बतौर रिजर्व टीम के साथ ट्रेवल कर रहे हैं जबकि चहल और आवेश टीम इंडिया के 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं.

हार्दिक पंड्या ने एक घंटे तक नेट्स में किया अभ्यास
पत्नी नताशा स्टैनकोविक के साथ तलाक की खबरों के बीच टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने ज्यादातर समय नेट्स में बिताया. टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के उप कप्तान हार्दिक पंड्या एक घंटा गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी हाथ अजमाया. आईपीएल में खराब फॉर्म से जूझ रहे हार्दिक पंड्या से टी20 विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.

Tags: Hardik Pandya, T20 World Cup, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here