Home Sports T20I Records: बाबर ने फिफ्टी लगाई तो टूट जाएगा विराट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, आज ही हो सकता है धमाका

T20I Records: बाबर ने फिफ्टी लगाई तो टूट जाएगा विराट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, आज ही हो सकता है धमाका

0
T20I Records: बाबर ने फिफ्टी लगाई तो टूट जाएगा विराट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, आज ही हो सकता है धमाका

[ad_1]

नई दिल्ली. विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड बाबर आजम के निशाने पर है. रिकॉर्ड टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे अधिक रन बनाने का. बाबर अगर आज (30 मई) फिफ्टी लगाते ही कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को टी20 मुकाबला खेला जाना है. पाकिस्तान 4 मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह दोनों टीमों का आखिरी टी20 मैच है.

विराट कोहली ने 117 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4037 रन बनाए हैं. वे दुनिया में एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने क्रिकेट के इस फॉर्मेट में 4000 रन से अधिक बनाए हैं. पूरी संभावना है कि बाबर आजम भी गुरुवार को इस एलीट क्लब में विराट को जॉइन कर लेंगे. विराट और बाबर के बीच एक और दिलचस्प समानता है. दोनों ही क्रिकेटरों का टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में 122 सर्वोच्च स्कोर है.

T20 वर्ल्ड कप पर मंडराया आतंकी साया, भारतीय टीम की बढ़ाई गई सुरक्षा, ISIS ने दी है धमकी

बाबर आजम 118 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 3987 रन बना चुके हैं. यानी वे कोहली से 50 रन पीछे हैं. इसका मतलब यह है कि फिफ्टी लगाते ही वे कोहली की बराबरी कर लेंगे. जबकि विराट का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बाबर को 51 रन चाहिए.

सबसे अधिक टी20 इंटरनेशनल रन के मामले में रोहित शर्मा भी ज्यादा पीछे नहीं हैं. उन्होंने 151 मैचों में 3974 रन बनाए हैं और सबसे अधिक टी20 इंटरनेशनल रन की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. विराट, बाबर और रोहित के बीच इतना कम अंतर है कि एक जून से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप में भी इन तीनों के बीच दिलचस्प लड़ाई देखने को मिल सकती है.

Tags: Babar Azam, Number Game, T20 World Cup, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here