Home Sports क्रिकेट जगत से आई चौंकाने वाली खबर, न्यूजीलैंड की स्टार क्रिकेटर ने अचानक किया संन्यास का ऐलान

क्रिकेट जगत से आई चौंकाने वाली खबर, न्यूजीलैंड की स्टार क्रिकेटर ने अचानक किया संन्यास का ऐलान

0
क्रिकेट जगत से आई चौंकाने वाली खबर, न्यूजीलैंड की स्टार क्रिकेटर ने अचानक किया संन्यास का ऐलान

[ad_1]

Bernadine Bezuidenhout: न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर बर्नडाइन बेजुइडनहॉट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है, लेकिन अगले सीजन में वह घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगी. दक्षिण अफ्रीका में जन्मी बर्नडाइन बेजुइडनहॉट ने 2014 में दक्षिण अफ्रीका के लिए डेब्यू किया था. हालांकि, इसके बाद वह न्यूजीलैंड चली गईं और 2018 में व्हाइट फर्न्स के लिए डेब्यू किया. वह उन 9 महिला क्रिकेटरों में से एक हैं, जिन्होंने दो देशों का प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 4 वनडे, 7 टी20 मैच और न्यूजीलैंड के लिए 16 वनडे, 22 टी20 मैच खेले हैं.

क्रिकेट जगत से आई चौंकाने वाली खबर

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बर्नडाइन बेजुइडनहॉट के हवाले से कहा कि यह बहुत शानदार सफर रहा है. व्हाइट फर्न्स के लिए खेलना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान रहा है. यहां मुझे मेरे जीवन की सबसे प्यारी यादें मिली. इस यात्रा ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है और मैं हमेशा उन सभी की आभारी रहूंगी, जो मेरे साथ इस राह पर रहे हैं.

स्टार क्रिकेटर ने अचानक किया संन्यास का ऐलान

क्रिकेट के अलावा बर्नडाइन बेजुइडनहॉट ने गैर-लाभकारी और सोशल वर्क में भी खूब नाम कमाया है. उन्होंने ईपीआईसी स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की है, जिसका उद्देश्य उच्च-वंचित समुदायों में युवा लोगों में आशा और अपनेपन को प्रेरित करने और खेल में भागीदारी की बाधाओं को तोड़ने के लिए खेल का उपयोग करना है.

आसान नहीं था फैसला 

बर्नडाइन बेजुइडनहॉट ने कहा कि उनके रिटायर होने के फैसले में उनके चैरिटेबल ट्रस्ट की भी एक बड़ी भूमिका रही. उन्होंने कहा, मैं इस फैसले से संतुष्ट हूं, लेकिन यह फैसला लेना आसान नहीं था. पिछले कुछ समय से मैंने अपने काम और खेल करियर के बीच संतुलन बनाने के लिए काफी संघर्ष किया और बहुत सोचने के बाद मुझे लगता है कि यह सही समय है कि मैं अपना पूरा ध्यान ईपीआईसी स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट पर लगाऊं.

बर्नडाइन बेजुइडनहॉट को मिला सम्मान 

महिला टीम के मुख्य कोच बेन सॉयर ने बर्नडाइन बेजुइडनहॉट को उनकी समर्पित सेवा के लिए धन्यवाद दिया. सॉयर ने कहा, मैं बर्नडाइन बेजुइडनहॉट को मैदान पर व्हाइट फर्न्स के लिए उनके योगदान के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. क्रिकेट के बाहर बर्नडाइन बेजुइडनहॉट जो काम कर रही हैं, उस पर हमें गर्व है और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह कई लोगों के जीवन पर अच्छा प्रभाव डालना जारी रखेंगी.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here