Home World ट्रंप के सपोर्ट में खुलकर सामने आए एलन मस्क, अमेरिका की न्याय व्यवस्था पर उठा दिया सवाल

ट्रंप के सपोर्ट में खुलकर सामने आए एलन मस्क, अमेरिका की न्याय व्यवस्था पर उठा दिया सवाल

0
ट्रंप के सपोर्ट में खुलकर सामने आए एलन मस्क, अमेरिका की न्याय व्यवस्था पर उठा दिया सवाल

[ad_1]

Donald Trump News: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय जबरदस्त चर्चा में हैं. पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स वाले मामले में उन्हें दोषी पाया गया है. मैनहट्टन कोर्ट ने ट्रंप को दोषी पाया है. इसी बीच दुनिया के सबसे बड़े रईसों में से एक और ट्रंप के समर्थक माने जाने वाले एलन मस्क ने उनका खुला समर्थन किया है. यहां तक कि मस्क ने ट्रंप को दोषी ठहराए जाने वाले फैसले को लेकर कोर्ट की आलोचना की है. मस्क ने ट्रंप के खिलाफ मामले को छोटा बताते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया और चिंता भी जताई कि ऐसा कैसे हो सकता है. 

न्याय की बजाय राजनीति से प्रेरित

असल में एलन मस्क ने ट्विटर पर लिखा कि अमेरिकी कानूनी व्यवस्था में जनता के विश्वास को आज बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाया गया है. यदि एक पूर्व राष्ट्रपति को ऐसे मामूली मामले पर आपराधिक रूप से दोषी ठहराया जा सकता है, जो न्याय की बजाय राजनीति से प्रेरित है तो किसी को भी इसी तरह का खतरा है.

ट्रंप को दोषी पाया गया

एलन मस्क पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थक बताए जाते हैं. कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक चर्चा है कि यही ट्रंप सत्ता में लौटते हैं तो मस्क को बड़ा पद दिया जा सकता है. उधर पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप को रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 आरोपों के तहत गुरुवार को दोषी पाया गया. इसी के साथ वह किसी गंभीर अपराध के लिए दोषी ठहराए गए अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए. 

इस मामले के सतह ही नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में शामिल हो एक बार फिर से व्हाइट हाउस पहुंचने की ट्रंप की उम्मीदों की राह में कानूनी चुनौतियां बढ़ती दिख रही हैं. मैनहट्टन के 12 जूरी सदस्यों के एक समूह ने बृहस्पतिवार को एक ऐतिहासिक फैसले में कहा कि वे सर्वसम्मति से इस बात पर सहमत हैं कि 77 वर्षीय ट्रंप ने वयस्क फिल्म स्टार डेनियल्स को 130,000 अमेरिकी डॉलर की राशि का भुगतान छिपाने के लिए व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी की है. यह निर्णय लगभग डेढ़ दिन के विचार-विमर्श के बाद आया है. 

अब क्या करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

फिलहाल इस फैसले के बावजूद ट्रंप को नवंबर में होने वाले चुनाव में खड़े होने से नहीं रोका जा सकता, लेकिन यह लगभग तय है कि वह इसके खिलाफ अपील करेंगे. छह सप्ताह तक चली सुनवाई के दौरान अदालत ने 22 गवाहों की गवाही सुनी, जिनमें डेनियल्स भी शामिल थीं, जिनका पूर्व राष्ट्रपति के साथ कथित यौन संबंध मामले के केंद्र में था. जब फैसला सुनाया गया तो ट्रम्प चुप और स्थिर रहे. 

अदालत कक्ष के बाहर ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि यह फैसला एक दोषपूर्ण राजनीतिक व्यवस्था का परिणाम है. ट्रंप ने उनके खिलाफ फैसला सुनाए जाते ही कहा कि यह शर्मनाक है. यह एक विवादित न्यायाधीश द्वारा की गई दोषपूर्ण, भ्रष्ट सुनवाई थी. उन्होंने कहा कि असली फैसला पांच नवंबर को लोग सुनाएंगे. वे जानते हैं कि यहां क्या हुआ और हर कोई जानता है कि यहां क्या हुआ. अभियोजकों ने तर्क दिया था कि धनराशि को कानूनी खर्च के रूप में छिपाने की योजना को मंजूरी देकर ट्रंप ने चुनाव कानून तोड़ा है. agency input

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here