Home Sports पाकिस्तान की शर्मनाक हार, T20 वर्ल्ड कप से पहले खुली कलई, इंग्लैंड दौरे पर एक भी मैच नहीं जीत सका

पाकिस्तान की शर्मनाक हार, T20 वर्ल्ड कप से पहले खुली कलई, इंग्लैंड दौरे पर एक भी मैच नहीं जीत सका

0
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, T20 वर्ल्ड कप से पहले खुली कलई, इंग्लैंड दौरे पर एक भी मैच नहीं जीत सका

[ad_1]

नई दिल्ली. पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में शर्मनाक शिकस्त का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही बाबर आजम की टीम ने सीरीज भी गंवा दी. कुल मिलाकर इंग्लैंड-आयरलैंड दौरा पाकिस्तान के लिए बेहद खराब रहा. बाबर ब्रिगेड इंग्लैंड में एक भी मैच नहीं जीत सकी. सीरीज के 2 मैच इंग्लैंड ने जीते और 2 मैच बारिश के चलते रद्द हो गए. आयरलैंड के खिलाफ भी पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था.

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच लंदन के द ओवल के मैदान पर खेला गया. पाकिस्तान की टीम पहले बैटिंग करते हुए 157 रन पर ढेर हो गई. वह पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी और एक गेंद रहते ही पारी खत्म हो गई. इंग्लैंड ने इसका करारा जवाब दिया और 15.3 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

यह कैसा इंटरनेशनल मैच! नीदरलैंड्स ने दूसरे देश का खिलाड़ी उतार दिया मैदान पर, फैंस हैरान, ICC ने…

इंग्लैंड की ओर से फिल सॉल्ट टॉप स्कोरर रहे. केकेआर के लिए खेलने वाले फिल सॉल्ट ने 24 गेंद पर 45 रन बनाए. आईपीएल में रॉजस्थान रॉयल्स के ओपनर रहे जॉस बटलर ने 21 गेंद पर 39 रन की पारी खेली. कप्तान बटलर और फिल सॉल्ट ने महज 6.6 ओवर में 82 रन की पार्टनरशिप कर जीत की नींव तैयार कर दी.

बटलर और फिल सॉल्ट के आउट होने के बाद जॉनी बेयरस्टो और विल जैक्स ने मोर्चा संभाला. बेयरस्टो ने 16 गेंद पर 28 और विल जैक्स ने 18 गेंद पर 20 रन बनाए. विल जैक्स के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे हैरी ब्रूक ने 14 गेंद पर 17 रन की नाबाद पारी खेली.

पाकिस्तान की ओर से सिर्फ हैरिस रऊफ ही विकेट ले सके. उन्होंने 3.3 ओवर में 38 रन लुटाकर 3 विकेट झटके. शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर को एक भी विकेट नहीं मिला.

पाकिस्तान के ज्यादातर बैटर भी नाकाम रहे. उस्मान खान ने 38 और बाबर आजम ने 36 रन बनाकर टीम को लड़ने लायक स्कोर दिया. टीम का कोई और बैटर 25 की रनसंख्या पार नहीं कर सका. मोहम्मद रिजवान ने 23, इफ्तिखार अहमद ने 21 और नसीम शाह ने 16 रन बनाए. इंग्लिश गेंदबाजों में मार्क वुड, आदिल राशिद और लिविंग लिविंग्सटोन ने 2-2 विकेट झटके.

Tags: Pakistan cricket, Pakistan vs England, T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here