[ad_1]
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2024 (ICC T20 World Cup) के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है. टीम इंडिया अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. वहीं, पाकिस्तान की बात करें तो पाकिस्तान को अपना पहला मैच 6 जून को अमेरिका के खिलाफ खेलना है. वहीं, 16 जून को पाकिस्तान आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलेगी. इस बीच पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने कहा है कि पाकिस्तान की टीम आयरलैंड के खिलाफ भी मैच नहीं जीत पाएगी.
रॉबिन उथप्पा से एक इंटरव्यू के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने पूछा कि आयरलैंड की टीम किसे हरा सकती है. इसका जवाब देते हुए रॉबिन ने कहा, पाकिस्तान.. मैं जवाब देने का इंतजार कर रहा था जब आपने यह सवाल पूछा. पाकिस्तान आईसीसी टूर्नामेंट में एक ऐसी टीम रही है जिसे हमेशा किसी छोटी टीम ने परेशान किया है. उनकी फील्डिंग हमेशा से खराब रही है. एशिया कप में भी हमनें देखा है. मुझे लगता है कि आयरलैंड जैसी टीम पाकिस्तान को आसानी से हरा सकती है.”
टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही 20 टीमों के स्क्वॉड पर डालें नजर, देखें किसकी कितनी मजबूत टीम…
रॉबिन ने आगे कहा,” मुझे लगता है कि आयरलैंड के ओपनिंग बैटर एंड्रयू बालबिर्नी और पॉल स्ट्रीलिंग उच्च क्वालिटी के प्लेयर हैं. स्ट्रीलिंग खतरनाक खिलाड़ी हैं. वह शानदार तरीके से क्रिकेट खेलते हैं. वो विकेटकीपिंग भी कर लेते हैं और उनका परफॉर्मेंस भी लगातार कमाल का रहा है.”
विश्व कप के लिए पाकिस्तान और आयरलैंड का स्क्वॉड:
आयरलैंड का स्क्वॉड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग
पाकिस्तान का स्क्वॉड: बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान
Tags: Ireland cricket, Pakistan cricket team, Robin uthappa
FIRST PUBLISHED : May 31, 2024, 17:47 IST
[ad_2]
Source link