[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम पिछली बार आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंची थी लेकिन इस बार उनके अपने ही देशवासी को टीम पर भरोसा नहीं है. डर तो इस बात का भी सता रहा है कि कहीं कनाडा और मेजबान अमेरिका के खिलाफ मैच भी मुश्किल ना हो जाए. पाकिस्तान की टीम को ग्रुप ए में भारत, कनाडा, आयरलैंड और अमेरिका के साथ रखा गया है. सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक शख्स ने यहां तक लिखा कि भारत की कोई भी टीम बाबर आजम की सेना को पस्त कर सकती है.
पाकिस्तान की क्रिकेट पर बारिकी से नजर रखने वाले फरीद खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला है. इसमें उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के बयान पर जवाब दिया है. कुछ दिन पहले ही इंग्लिश दिग्गज ने उनकी टीम के खिलाड़ियों को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंडियन प्रीमियर लीग प्लऑफ पहले बुलाने पर नाराजगी जाहिर की थी. वॉन का कहना था की इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने हमारी टीम के खिलाड़ियों को बुलाकर गलती कर दी.
Hey, Michael Vaughan. I’m sorry, I apologize! You were right and I’m embarrassed. England players should have played IPL playoffs and final
Even a Ranji Trophy team could defeat us, Delhi Capitals or Punjab Kings will win one-sided against this Pakistan team. I’m… pic.twitter.com/RaISdMSqHD
— Farid Khan (@_FaridKhan) May 31, 2024
[ad_2]
Source link