Home Breaking News पंजाब में मतदान से पहले बड़ी वारदात: अमृतसर में आप वर्कर की गोली मारकर हत्या, चार घायल

पंजाब में मतदान से पहले बड़ी वारदात: अमृतसर में आप वर्कर की गोली मारकर हत्या, चार घायल

0
पंजाब में मतदान से पहले बड़ी वारदात: अमृतसर में आप वर्कर की गोली मारकर हत्या, चार घायल

[ad_1]

AAP Worker Shot dead in Amritsar

हत्या (सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार


पंजाब में मतदान से कुछ घंटे पहले अमृतसर में आप नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरु नगरी में मोटरसाइकल सवार दो व्यक्तियों ने आम आदमी पार्टी के वर्कर और उसके साथी पर गोलियां चलाई। वारदात में घायल हुए चार लोगों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

घटना सीमांत गांव लक्खूवाल में हुई है। लोगों ने बताया कि आम आदमी पार्टी के इलाके के सरगर्म वर्कर दीपइंद्र सिंह दीपू अपने साथियों के साथ घर के बाहर बैठे थे। देर रात दो अज्ञात लोग मोटर साईकल पर आए और उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दीपू की मौत हो गई। चार घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएसपी अमृतसर ग्रामीण भी देर रात मौके पर पहुचे। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। परंतु पुलिस भी घटना के पीछे के सभी कारणों की जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here