[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक है. बीसीसीआई ने नए कोच के लिए आवेदन जारी किए हैं. हालांकि बीसीसीआई की ओर से अभी कुछ भी साफ नहीं किया गया है कि अगला हेड कोच कौन होगा. बीसीसीआई सचिव जय शाह का कहना है कि बोर्ड टीम इंडिया का कोच उस शख्स को बनाना चाहते हैं जिसे भारतीय क्रिकेट के बारे में गहराई से पता हो. एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि गौतम गंभीर भारतीय टीम के अगले कोच बन सकते हैं.
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार राहुल द्रविड़ की जगह अब गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया जा सकता है. गंभीर ने कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए उनकी कोचिंग करते हुए उन्हें आईपीएल 2024 का खिताब जिताया. ऐसे में बीसीसीआई का गंभीर पर भरोसा जताना गलत नहीं होगा. हालांकि, गंभीर को नेशनल टीम के लिए कोचिंग का कोई अनुभव नहीं है. वह आईपीएल में कुछ सालों से कोचिंग की भूमिका निभा रहे हैं.
टी20 विश्व कप के लिए विराट कोहली संग अमेरिका पहुंची अनुष्का शर्मा, वामिका-अकाय भी साथ
गौतम गंभीर ने भारत को 2 विश्व कप जिताने में महत्वपूर्ण रोल निभाया था. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में अर्धशतक जड़ा था. वही वनडे विश्व कप 2011 के फाइनल में उन्होंने 97 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. फाइनल मुकाबले में उनका यह योगदान आज भी याद किया जाता है. भारत के लिए तीनों फॉर्मेट्स को मिलाकर वे 10000 से भी ज्यादा रन बना चुके हैं. गंभीर इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 शतक भी लगा चुके हैं.
भारतीय कोच के लिए आवेदन की तारीख खत्म हो चुकी है. हालांकि, बीसीसीआई ने अभी यह नहीं बताया है कि इस पद के लिए किस-किसने अप्लाई किया है. लेकिन यकीन मानिए, जितने भी लोगों ने अप्लाई किया हो. इतना तय है कि गौतम से ज्यादा गंभीर आवेदक कोई नहीं होगा.
Tags: Gautam gambhir, Rahul Dravid, Team india
FIRST PUBLISHED : June 1, 2024, 12:37 IST
[ad_2]
Source link