Home Sports T20 WC: IPL के तुरंत बाद टी20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन शर्मनाक, नहीं बन पाए चैंपियन, जानें डिटेल रिकॉर्ड

T20 WC: IPL के तुरंत बाद टी20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन शर्मनाक, नहीं बन पाए चैंपियन, जानें डिटेल रिकॉर्ड

0
T20 WC: IPL के तुरंत बाद टी20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन शर्मनाक, नहीं बन पाए चैंपियन, जानें डिटेल रिकॉर्ड

[ad_1]

India performance in T20 World Cup immediately after IPL: आईपीएल 2024 के बाद टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट वर्ल्ड कप की बारी है. इस बार टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हो रहा है. भारत ग्रुप राउंड में अपने सारे मैच अमेरिका में खेलेगा. टीम इंडिया को अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेलना है. उसके बाद 9 तारीख को चीर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ंत होगी.

टी20 वर्ल्ड कप में रहे भारत के 3 कप्तान

भारतीय टीम 2007 में हुए पहले टी20 वर्ल्ड कप को जीती थी. उसके बाद से टीम को खिताब का इंतजार है. इस दौरान भारत एक फाइनल में हारा है. उसे दो सेमीफाइनल में हार मिली. भारत के लिए अब तक तीन खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी कर चुके हैं. 2007 से 2016 तक महेंद्र सिंह धोनी के पास कमान थी. 2021 में विराट कोहली ने कप्तानी की और 2022 में रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया खेली थी. एक बार फिर से इस टूर्नामेंट में रोहित ही कप्तान हैं.

भारत का ग्रुप

भारत इस बार ग्रुप ए में है. उसके साथ आयरलैंड, पाकिस्तान, अमेरिका और कनाडा की टीमें हैं. इस बार टीम इंडिया के लिए सफर आसान नहीं रहने वाला है. भारतीय खिलाड़ी आईपीएल के ठीक बाद टी20 वर्ल्ड कप में उतरे हैं. इससे पहले जब भी ऐसा हुआ तब भारत का प्रदर्शन शर्मनाक रहा है. 

 

fallback

 

आईपीएल के तुरंत बाद टी20 वर्ल्ड कप में भारत का रिकॉर्ड

यह चौथा अवसर है जब भारत आईपीएल के ठीक बाद टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगा. इससे पहले तीनों बार भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई है. पहली बार 2009 में ऐसा हुआ था. तब आईपीएल के 12 दिन बाद टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था. भारतीय टीम सुपर-8 राउंड में बाहर हो गई थी. इसके बाद 2010 में भी ऐसा हुआ. आईपीएल के 5 दिन बाद टूर्नामेंट का आयोजन हुआ और टीम इंडिया फिर से सुपर-8 राउंड में बाहर हो गई. दोनों बार कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी.

ये भी पढ़ें: सारा तेंदुलकर से लेकर रिद्धिमा तक, किस-किस के साथ रहे शुभमन गिल के अफेयर

…जब पाकिस्तान से मिली थी हार

2021 में फिर से आईपीएल के ठीक बाद टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारतीय खिलाड़ी उतरे. इस बार दोनों टूर्नामेंट के बीच अंतराल सिर्फ आठ दिन का था. विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने शर्मनाक प्रदर्शन किया. भारत सुपर-12 राउंड से आगे नहीं बढ़ पाया. यहां तक कि पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ किसी वर्ल्ड कप (वनडे या टी20) में हार भी मिली. ऐसे में देखना है कि भारतीय खिलाड़ी इस क्रम को तोड़ पाते हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें: ​Shubman Gill: क्या दिसंबर में होने वाली शुभमन गिल की शादी? 9 साल बड़ी एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

टेस्ट चैंपियनशिप में भी हारे

टी20 वर्ल्ड कप ही नहीं बल्कि आईपीएल के ठीक बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी एक हार चुकी है. 2023 में आईपीएल के आठ दिन बाद भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ था. उस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था.

 

fallback

 

आईपीएल के शुरू होने के बाद सिर्फ आईसीसी खिताब जीते

2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी. उसके बाद से भारतीय टीम ने 16 आईसीसी टूर्नामेंट में 7 फाइनल खेले. टीम 2 आईसीसी खिताब जीतने में सफल हुई. 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी में जीत मिली थी. भारत 5 बार फाइनल में हारा. वहीं, 4 बार टीम इंडिया सेमीफाइनल में परास्त हुई. लीग राउंड या सुपर-8 या सुपर-12 में 5 बार बाहर हुई.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: हार्दिक पांड्या को लेकर पूर्व ओपनर की तीखी प्रतिक्रिया, रोहित शर्मा की टीम को दी बड़ी वॉर्निंग

इन 5 फाइनल में मिली हार

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2014 में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में हार मिली. 2017 में उसे पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी में हराया. इसके बाद 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड और 2023 में इसी टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रे्लिया ने हराया. वहीं, 2023 में रोहित शर्मा की टीम को अपने घरेलू मैदान पर वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here