Home Sports T20 World Cup के 15 हैरतअंगेज रिकॉर्ड्स, क्या आप जानते हैं ऐसा भी हुआ है

T20 World Cup के 15 हैरतअंगेज रिकॉर्ड्स, क्या आप जानते हैं ऐसा भी हुआ है

0
T20 World Cup के 15 हैरतअंगेज रिकॉर्ड्स, क्या आप जानते हैं ऐसा भी हुआ है

[ad_1]

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज आज यानी 1 जून से होने जा रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 का उद्घाटन मुकाबला न्यूयॉर्क (EDT) के समय के अनुसार 1 जून रात 8:30 बजे से USA और कनाडा के बीच खेला जाएगा. भारत में इस दौरान 2 जून लग चुका होगा. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेलना है. आयरलैंड के खिलाफ भिड़ने के बाद भारतीय टीम का अगला मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान से होगा. पाकिस्तान से भिड़ने के दो दिन बाद यानी 12 जून को भारतीय अमेरिका का सामना करेगी. यह तीनों ही मैच न्यूयॉर्क में खेले जाएंगे. इसके बाद टीम इंडिया 15 जून को कनाडा से भिड़ने के लिए लॉडरहिल का रुख करेगी. भारत के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम आठ बजे से शुरू होंगे.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का रिकॉर्ड 

टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो इसका पहला खिताब भारत ने साल 2007 में जीता था. अब तक 8 सीजन में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम ने सबसे ज्यादा 2-2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. इसके अलावा भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने 1-1 बार खिताब अपने नाम किए हैं. टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बेहतर प्रदर्शन इस टूर्नामेंट के पहले सीजन में था, जब टीम इंडिया ने यह खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद भारतीय टीम ने 2014 में फाइनल और 2016 और 2022 में सेमीफाइनल भी खेला, लेकिन भारत को सफलता हासिल नहीं हो पाई. 

आइए एक नजर डालते हैं टी20 वर्ल्ड कप के रोमांचक फैक्ट्स और रिकॉर्ड्स पर

1. महेंद्र सिंह धोनी के नाम बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा 32 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने का रिकॉर्ड है.

2. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम ही दो-दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही हैं.

3. एबी डिविलियर्स के नाम सबसे ज्यादा 23 कैच लपकने का रिकॉर्ड दर्ज है.

4. टी20 वर्ल्ड कप में दो शतक सिर्फ क्रिस गेल के नाम दर्ज है. क्रिस गेल ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 3 अंकों का आंकड़ा छुआ था.

5. टी20 वर्ल्ड कप में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए सर्वाधिक 32 विकेट लिए हैं.

6. किसी भी मेजबान देश ने टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है और ना ही किसी मौजूदा चैम्पियन ने.

7. टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को साल 2007 में पहले मैच में जिम्बाब्वे ने पांच विकेट से हराया था.

8. श्रीलंका के नाम सर्वोच्च टीम स्कोर का रिकॉर्ड है, जिसने कीनिया के खिलाफ 2007 टी20 वर्ल्ड कप में छह विकेट पर 260 रन बनाए थे.

9. विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 1141 रन बनाए हैं.

10. टी20 वर्ल्ड कप में पहली हैट्रिक ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाई थी.

11. बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 47 विकेट लिए हैं.

12. टी20 वर्ल्ड कप में न्यूनतम स्कोर 39 रन है, जो नीदरलैंड ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था.

13. टी20 वर्ल्ड कप में एकमात्र बॉल आउट भारत और पाकिस्तान के बीच 2007 में खेला गया था. इसके बाद से एक ओवर का एलिमिनेटर या सुपर ओवर खेला जाता रहा है.

14. टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 63 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है.

15.  महेंद्र सिंह धोनी के नाम बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम को सबसे ज्यादा 20 मैच जिताने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. महेंद्र सिंह धोनी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे सफल कप्तान हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here