[ad_1]
नई दिल्ली. टी20 विश्व कप की शुरुआत हो चुकी है. भारत अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेलेगा. भारतीय टीम इसके लिए अमेरिका भी पहुंच गई है. इसके बाद भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच भी अमेरिका में ही खेलना है. अमेरिका की पिच को लेकर कई सवाल हो रहे हैं. इसपर भारतीय कोच राहुल द्रविड़ और कई अन्य खिलाड़ियों ने भी बयान दिया है. बताया गया है कि यहां पर प्लेयर्स को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है.
राहुल द्रविड़ ने अमेरिका की पिच पर बात करते हुए कहा,” ये मैदान बहुत सॉफ्ट है. हमारे लड़कों को लग रहा है कि यहां हैम्स्ट्रिंग की संभावना हो सकती है. इसलिए हमें इस एरिए में काम करने की जरूरत पड़ेगी. शिवम दुबे ने पिच पर बात करते हुए कहा कि ये हमारे प्लेयर्स के लिए चैलेंजिंग होगा. यहां पर बैटिंग करना आसान नहीं होगा.” अर्शदीप सिंह ने कहा कि यह पिच प्लेयर्स के लिए खराब साबित होगी. क्योंकि यह रेत वाली पिच है. आपको अपना संतुलन बनाए रखना होगा.”
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप खेलने उतरेगी. भारत के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था क्योंकि वह सेमीफाइनल में बुरी तरह से इंग्लैंड से हाथों हारकर बाहर हो गया था. इस बार टीम इंडिया पुरानी गलतियों से सीख लेकर उतरी है और उम्मीद है रोहित शर्मा भारत के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करेंगे.
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.
Tags: Rahul Dravid, Shivam Dube, T20 World Cup
FIRST PUBLISHED : June 2, 2024, 17:01 IST
[ad_2]
Source link