Home Sports इन दो टीमों के बीच होगा टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल, युवराज सिंह ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

इन दो टीमों के बीच होगा टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल, युवराज सिंह ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

0
इन दो टीमों के बीच होगा टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल, युवराज सिंह ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

[ad_1]

T20 World Cup 2024: भारत को 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जिताने में बड़ा रोल निभाने वाले धाकड़ क्रिकेटर युवराज सिंह ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. युवराज सिंह ने भविष्यवाणी कर बताया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत का सामना किस टीम से हो सकता है. बता दें कि भारत ने अपना अंतिम ICC टूर्नामेंट 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में जीता था. इससे दो साल पहले युवराज के शानदार प्रदर्शन से भारत ने वनडे वर्ल्ड कप जीता था. 

युवराज सिंह ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी 

भारत ने 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप भी जीता था जिसमें युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ लीग मैच में तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे. युवराज सिंह टी20 वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर भी हैं. युवराज सिंह ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा, ‘मेरी उम्मीद है कि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में वेस्टइंडीज या पाकिस्तान से भिड़ेगी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से नहीं. अगर भारत टी20 वर्ल्ड कप जीतता है तो यह हमारे लिए शानदार पल होगा. भारत को आईसीसी ट्रॉफी जीते हुए लंबा समय हो गया है. उम्मीद है कि इस बार हमारी टीम यह इंतजार खत्म कर देगी.’

युवराज सिंह ने टीम इंडिया पर दिया बयान 

युवराज सिंह का मानना है कि टीम इंडिया में टैलेंट और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है. अगर टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में विरोधी टीम पर ध्यान देने के बजाय अपनी क्षमता के साथ खेले तो वह आईसीसी ट्रॉफी जीतने का लंबा इंतजार खत्म कर सकती है. भारत ने अपना अंतिम आईसीसी टूर्नामेंट 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में जीता था. 

हमने अपने मजबूत पक्षों पर ध्यान दिया

युवराज से जब भारत के पिछले एक दशक से भी अधिक समय से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाने के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा,‘मेरा मानना है कि बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए हमारे पास आत्मविश्वास है. अगर भारत खुद पर विश्वास रखे और अपनी पूरी क्षमता से खेले तो वह खिताब जीत सकता है. अतीत में हमने इन्हीं चीजों पर गौर करके जीत हासिल की. हमने अपने मजबूत पक्षों पर ध्यान दिया. हमें इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए कि विपक्षी टीम हमें कहां नुकसान पहुंचा सकती है. हमें अपने मजबूत पक्षों पर गौर करना होगा. हमारे पास कई मैच विजेता खिलाड़ी हैं. आईसीसी वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए आईपीएल सबसे बेहतरीन मंच है और मुझे पूरी आशा है कि यह शानदार टूर्नामेंट होगा.’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here