Home Breaking News Jabalpur News: जबलपुर कलेक्टर के बेटे का दिल्ली में निधन, हीट स्ट्रोक या हार्ट अटैक हो सकता है मौत का कारण

Jabalpur News: जबलपुर कलेक्टर के बेटे का दिल्ली में निधन, हीट स्ट्रोक या हार्ट अटैक हो सकता है मौत का कारण

0
Jabalpur News: जबलपुर कलेक्टर के बेटे का दिल्ली में निधन, हीट स्ट्रोक या हार्ट अटैक हो सकता है मौत का कारण

[ad_1]

Jabalpur News: Jabalpur Collector's son Amul Saxena dies in Delhi

अमोल सक्सेना का फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जबलपुर कलेक्टर के बेटे अमोल सक्सेना का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। अमोल दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था। शनिवार को तबीयत खराब होने कारण उसे एम्स में भर्ती किया गया था। दिल्ली में कल पोस्टमार्टम के बाद एयर एंबुलेंस से जबलपुर लाया जाएगा।

शनिवार सुबह अमोल सक्सेना की तबीयत ठीक नहीं थी। उनके केयरटेकर ने बताया कि उनकी स्थिति काफी चिंताजनक थी। उनको शनिवार को ही एम्स में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान रविवार को निधन हो गया। संभावना जताई जा रही है कि हीटस्ट्रोक या हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ है। पोस्टामार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि मौत की असल वजह क्या है। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना जी के युवा और होनहार पुत्र अमोल सक्सेना जी के असामयिक देहावसान का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें। मैं मध्यप्रदेश शासन की ओर से दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ।।ॐ शांति।।”

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here