Home Breaking News Prabhas Meets Big B: कमल हासन को नमस्ते करने के बाद प्रभास ने छुए बिग बी के पैर, अमिताभ बच्चन बोले, ऐसा..

Prabhas Meets Big B: कमल हासन को नमस्ते करने के बाद प्रभास ने छुए बिग बी के पैर, अमिताभ बच्चन बोले, ऐसा..

0
Prabhas Meets Big B: कमल हासन को नमस्ते करने के बाद प्रभास ने छुए बिग बी के पैर, अमिताभ बच्चन बोले, ऐसा..

[ad_1]

साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास की मेगा बजट फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की रिलीज में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। चुनाव परिणामों के एलान के तुरंत बाद फिल्म के सितारे मुंबई में एक बड़ा धमाल करने वाले हैं। फिल्म के एक अहम किरदार बुज्जी की लॉन्चिंग के लिए हैदराबाद में हुए कार्यक्रम के वीडियो अब भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। और, अब प्रभास ने फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म के दो दिग्गज सितारों कमल हासन और अमिताभ बच्चन से अपनी पहले दिन की मुलाकात का अनुभव साझा किया है।

Nag Ashwin Exclusive Interview: बुज्जी का निर्माण भारतीय कौशल का अद्भुत नमूना, ‘कल्कि’ के सीक्वल पर अहम खुलासा

 




निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में तेलुगु सिनेमा क सुपरस्टार प्रभास, तमिल सिनेमा के मेगा स्टार कमल हासन और सदी के सबसे बड़े सितारे कहलाए अमिताभ बच्चन एक साथ काम कर रहे हैं। भारतीय सिनेमा के मौजूदा दौर की नंबर वन हीरोइन दीपिका पादुकोण फिल्म की फीमेल लीड में हैं। और, उनके साथ एक खास भूमिका में अभिनेत्री दिशा पाटनी भी नजर आने वाली हैं। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है। और फिल्म से पहले की कहानी कहती दो एपिसोड की सीरीज ‘बी एंड बी: बुज्जी एंड भैरव’ ने ओटीटी पर धमाल मचा रखा है।


फिल्म ‘2898 एडी’ इसके निर्देशक नाग अश्विन के मुताबिक करीब 425 करोड़ रुपये में बनी फिल्म है। इस फिल्म के लिए अश्विन ने प्रभास और अमिताभ बच्चन को साथ लाने के लिए पहले दिन से कमर कसी हुई थी और जिस दिन अमिताभ बच्चन और कमल हासन सेट पर पहुंचे, उस दिन का माहौल ही कुछ अलग था। शूटिंग के दिनों की यादों को साझा करते हुए प्रभास बताते हैं, “मैं पहले दिन कमल हासन सर की शूटिंग पर गया और यह वास्तव में अच्छा था। मैं उनके पास गया और उनसे कहा, ‘मैं सिर्फ आपको नमस्ते कहना चाहता हूं सर’ और अपना सम्मान व्यक्त किया।”


कमल हासन से मिलने के बाद उसी दिन प्रभास की मुलाकात फिल्म के सेट पर पहली बार अमिताभ बच्चन से भी हुई। अमिताभ फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अश्वत्थामा की भूमिका निभा रहे हैं। अश्वत्थामा को सनातन संस्कृति के उन चिरंजीवियों में गिना जाता है जो अब तक धरती पर रह रहे हैं। महाभारत काल के इस किरदार को निभाने वाले अमिताभ बच्चन को देखते ही प्रभास नतमस्तक हो गए। उस पल की याद करते हुए प्रभास बताते हैं, “उसी दिन, मैं अमिताभ सर से मिला और उनके पैर छुए और उन्होंने प्यार से कहा, ‘ऐसा मत करो।’ तब से, जब भी मैं उनसे मिलता हूं, हम हाथ मिलाते हैं।” इस फिल्म में प्रभास ने काशी में रहने वाले भैरव का किरदार निभाया है। एआई की मदद से बनी उसकी कार बुज्जी से उसका दोस्ताना फिल्म का अहम हिस्सा बताया जा रहा है।


फिल्म की कहानी के पौराणिक संबंध के बारे में पूछने पर फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में ‘अमर उजाला’ को बताया, “हां, ये फिल्म भगवान विष्णु के कल्कि अवतार की कहानी भी कहती है। पुराणों से इस कहानी का यही संबंध है। अमिताभ बच्चन को अश्वत्थामा के चरित्र के लिए लेने की मेरी शुरू से जिद थी। प्रभास और अमिताभ बच्चन, ये दो कलाकार मुझे इस फिल्म के लिए चाहिए ही चाहिए थे। बच्चन साब से मेरी चार, पांच मुलाकातें फिल्म को लेकर हुईं। उनको ये किरदार फिल्म की कहानी में प्रभावी लगा और उन्होंने हां कर दी। अश्वत्थामा भगवान शंकर के मंदिर में जाकर आज भी पूजा करते हैं। ऐसे हमें कम से कम तीन मंदिर, एक मध्य प्रदेश में, एक पश्चिमी घाट पर और एक उत्तर प्रदेश में पता चले हैं।”


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here