Home Sports T20 World Cup में रोहित के सबसे बड़े हथियार साबित होंगे ये 3 खिलाड़ी, टीम इंडिया को जिता देंगे ट्रॉफी!

T20 World Cup में रोहित के सबसे बड़े हथियार साबित होंगे ये 3 खिलाड़ी, टीम इंडिया को जिता देंगे ट्रॉफी!

0
T20 World Cup में रोहित के सबसे बड़े हथियार साबित होंगे ये 3 खिलाड़ी, टीम इंडिया को जिता देंगे ट्रॉफी!

[ad_1]

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो चुका है. टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है. 9 जून को टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान से होगा. पाकिस्तान से भिड़ने के दो दिन बाद यानी 12 जून को भारतीय टीम, अमेरिका का सामना करेगी. यह तीनों ही मैच न्यूयॉर्क में खेले जाएंगे. इसके बाद टीम इंडिया 15 जून को कनाडा से भिड़ने के लिए लॉडरहिल का रुख करेगी. भारत के सभी मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से शुरू होंगे. टीम इंडिया इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगा देगी. टीम इंडिया के 3 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पूरे टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के लिए सबसे बड़े हथियार साबित होंगे. ये तीनों खिलाड़ी भारत को साल 2007 के बाद एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जिताने का दम रखते हैं.   

1. यशस्वी जायसवाल

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ओपनर यशस्वी जायसवाल कप्तान रोहित शर्मा के सबसे बड़े हथियार साबित हो सकते हैं. विरोधी टीमों को यशस्वी जायसवाल अपनी आक्रामक बलबाजी से तहस-नहस करके रख सकते हैं. यशस्वी जायसवाल ओपनिंग में टीम इंडिया को मजबूती देंगे और विरोधी गेंदबाजों के लिए काल बनेंगे. यशस्वी जायसवाल जब सेट हो जाएं तो किसी भी टीम के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाकर रख देते हैं. यशस्वी जायसवाल पहली ही गेंद से अटैक करने के लिए जाने जाते हैं. यशस्वी जायसवाल तूफानी बैटिंग में माहिर हैं और कुछ ही गेंदों में मैच का रुख बदल देते हैं. यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जिताने में बड़ा रोल निभा सकते हैं.  

2. हार्दिक पांड्या

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक पांड्या भारत के सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक पांड्या बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शनिवार रात को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के वॉर्मअप मैच में अपना जलवा दिखाया. हार्दिक पांड्या ने इस मैच में भयंकर तबाही मचाते हुए 23 गेंदों में 40 रन ठोक दिए. हार्दिक पांड्या ने बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्मअप मैच में एक विकेट भी झटका. हार्दिक पांड्या लगातार 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने का टैलेंट रखते हैं. साथ ही हार्दिक पांड्या नंबर-6 के बहुत विस्फोटक बल्लेबाज भी हैं. फील्डिंग में भी हार्दिक पांड्या तेज तर्रार रन आउट करने और मुश्किल कैच पकड़ने में माहिर हैं.    

3. सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं. सूर्यकुमार यादव अपनी मैच पलटने वाली बैटिंग की काबिलियत के दम पर भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जिता सकते हैं. सूर्यकुमार यादव मैदान के चारों तरफ 360 डिग्री एंगल में चौके और छक्कों की बारिश कर गदर मचाते हैं. सूर्यकुमार यादव के पास पारी को संभालने और साथ ही मैच फिनिश करने की दोहरी काबिलियत है. सूर्यकुमार यादव भारत के लिए 60 टी20 मैचों में 45.55 की औसत से 2141 रन बना चुके हैं. सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में 4 शतक और 17 अर्धशतक जमाए हैं. सूर्यकुमार यादव जैसा टैलेंटेड बल्लेबाज मैदान के चारों तरफ एक से बढ़कर एक शॉट्स खेलने और रन बटोरने की कला जानता है. 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत की टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज.

रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here