[ad_1]
T20 World Cup 2024: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज किया है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले ही मैच में मेजबान संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने कनाडा को 7 विकेट से पटखनी दे दी है. संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और कनाडा (CAN) का टी20 वर्ल्ड कप में यह डेब्यू मैच था. संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच जीतकर इतिहास रच दिया है.
USA ने जीत से किया टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने इस मैच में कनाडा की टीम को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. कनाडा की टीम ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के उद्घाटन मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 194 रन बनाए. कनाडा (CAN) ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के सामने 195 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा. जवाब में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने 17.4 ओवर में रनचेज कर लिया.
(@T20WorldCup) June 2, 2024
[ad_2]
Source link