Home Sports VIDEO: खूंखार बैटिंग और फिर ऐसा सेलिब्रेशन, जोन्स के अंदाज पर अमेरिका को नाज

VIDEO: खूंखार बैटिंग और फिर ऐसा सेलिब्रेशन, जोन्स के अंदाज पर अमेरिका को नाज

0
VIDEO: खूंखार बैटिंग और फिर ऐसा सेलिब्रेशन, जोन्स के अंदाज पर अमेरिका को नाज

[ad_1]

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप का इंतजार काफी दिनों से किया जा रहा था. टूर्नामेंट का आगाज ऐसा हुआ जिसने मेजबान अमेरिका को जमकर जश्न मनाने का मौका दे दिया. आईसीसी इवेंट के पहले मैच में अपने घर पर धमाकेदार खेल दिखाते हुए कनाडा को इस टीम ने पस्त कर दिया. 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका के आरोन जोन्स ने ऐसी पारी खेल डाली जिसे हमेशा ही याद रखा जाएगा. इस बैटर ने जिस अंदाज में मैच खत्म किया उस पर अमेरिका नाज कर रहा है.

भारत, पाकिस्तान और कनाडा के साथ मेजबान अमेरिका की टीम को टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में जगह दी गई है. इस मेगा टूर्नामेंट का पहला मैच होस्ट नेशन अमेरिका और कनाडा के बीच खेला गया. आईसीसी टी20 विश्व कप का आगाज अमेरिका ने जिस अंदाज में किया वो गजब रहा. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा ने बोर्ड पर 194 रन लगा दिए. यह लक्ष्य आसान नहीं होता लेकिन आरोन जोन्स ने जैसे बल्लेबाजी की उसने इसे बेहद आसान बना दिया.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here