Home Sports Video: रोहित शर्मा से आकर लिपट गया फैन, फिर दौड़े-दौड़े आए 2 पुलिसवाले, और…

Video: रोहित शर्मा से आकर लिपट गया फैन, फिर दौड़े-दौड़े आए 2 पुलिसवाले, और…

0
Video: रोहित शर्मा से आकर लिपट गया फैन, फिर दौड़े-दौड़े आए 2 पुलिसवाले, और…

[ad_1]

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले भारतीय टीम अपने एक मात्र वार्म अप मैच में खेलने उतरी. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ बड़ा जीत दर्ज की.पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत की फिफ्टी और हार्दिक पंड्या के तेज बनाए 40 रन की बदौलत 6 विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 122 रन ही बना पाई. मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो अक्सर ही भारत में रोहित शर्मा के साथ देखा जाता है. एक फैन मैदान में घुस गया जिसे पुलिस ने जबरन बाहर निकाला.

भारत और बांग्लादेश के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले एक शनिवार को वार्म अप मैच खेला गया. इस मैच के दौरान रोहित शर्मा का एक फैन सुरक्षा घेरा को चकमा देकर मैदान के अंदर उनके पास पहुंच गया. यह घटना तब हुई जब भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ फील्डिंग करने उतरी थी. भारतीय कप्तान का फैन मैदान में उनके पास पहुंच गया और उनसे गले मिलने की कोशिश करता नजर आया. रोहित शर्मा कुछ समझ पाते इससे पहले वहां दो पुलिसवाले पहुंच गए.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here