Home Sports WI vs PNG: विंडीज के सामने 137 का टारगेट, बारिश ने खेल में डाला खलल

WI vs PNG: विंडीज के सामने 137 का टारगेट, बारिश ने खेल में डाला खलल

0
WI vs PNG:  विंडीज के सामने 137 का टारगेट,  बारिश ने खेल में डाला खलल

[ad_1]

हाइलाइट्स

विंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले मैच में पीएनजी को 136 रन पर रोक दियापीएनजी पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में शिरकत कर रहा है

नई  दिल्ली. अपने गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने पापुआ न्यू गिनी को 136 रन पर रोक दिया. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे मैच में मेजबान विंडीज के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की. विंडीज के सामने 137 रन का लक्ष्य है. बारिश की वजह से खेल रूका हुआ है. विंडीज ने चेज करते हुए 1.4 ओवर में एक विकेट पर 8 रन बना लिए हैं. इसके बाद बरसात की वजह से खेल को रोक दिया गया. विंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं हुई औ उसने ओपनर जॉन्सन चार्ल्स का विकेट 8 के कुल स्कोर पर गंवा दिया. चार्ल्स खाता भी नहीं खोल सके.

पापुआ न्यू गिनी की ओर से सेसे बाउ (Sese Bau) ने सर्वाधिक 50 रन बनाए जबकि कप्तान असद वाला 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे. टी20 वर्ल्ड कप पहली बार खेल रही पीएनजी की टीम के बल्लेबाज खुलकर शॉट नहीं लगा सके. गयान के प्रोविडेंस स्टेडियम में विंडीज ने इस मैच में 6 गेंदबाज आजमाए जिसमें से 5 गेंदबाजों ने विकेट चटकाए. रसल और जोसफ ने 2-2 विकेट चटकाए.

इससे पहले विंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पापुआ न्यू गिनी की शुरुआत बेहद खराब रही. उसने 5 रन के कुल स्कोर पर ओपनर टोनी उरा का विकेट गंवा दिया. टोनी को रोमारियो शेफर्ड ने निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया. टोनी 2 रन बनाकर आउट हुए. लेगा सियाका को बोल्ड कर अकील हुसैन ने पीएनजी को दूसरा झटका दिया. लेगा 2 गेंदों पर एक रन ही बना सके. कप्तान असद वाला 22 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें अल्जारी जोसफ ने रोस्टन चेज के हाथों कैच कराया. रसेल ने चाड सोपर को 10 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया.

टीम इंडिया का कोच बनना चाहते हैं गौतम गंभीर… कोचिंग को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- इससे बड़ा कोई सम्मान नहीं

कौन है T20 World Cup 2024 का सबसे उम्रदराज और सबसे युवा खिलाड़ी? 18 साल का बच्चा उड़ाएगा सबके होश

पीएनजी ने कप्तान का विकेट 34 के स्कोर पर गंवाया. हीरी हीरी को गुडाकेश मोती की गेंद पर कप्तान रोवमैन पॉवेल ने कैच आउट किया. हीरी 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे. चार्ल्स अमिनी के तौर पर पीएनजी ने अपना पांचवां विकेट गंवाया. अमिनी को 12 के निजी स्कोर पर रसेल ने पूरन के हाथों कैच कराया. सेसे बाउ 50 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 43 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्का लगाया. अलेई नाओ को जोसफ ने शून्य के निजी स्कोर पर रनआउट किया.

Tags: Alzarri Joseph, Rovman Powell, T20 World Cup, West indies

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here