Home Sports ‘आज दोपहर तीन बजे से…’, विराट-धोनी के साथी ने क्रिकेट से लिया सन्‍यास

‘आज दोपहर तीन बजे से…’, विराट-धोनी के साथी ने क्रिकेट से लिया सन्‍यास

0
‘आज दोपहर तीन बजे से…’, विराट-धोनी के साथी ने क्रिकेट से लिया सन्‍यास

[ad_1]

हाइलाइट्स

केदार जाधव ने क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया है.जाधव ने आखिरी अंतरराष्‍ट्रीय मैच साल 2020 में खेला था.जाधव पिछले साल आईपीएल में खेलते हुए नजर आए थे.

नई दिल्‍ली. भारतीय टीम का टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का अभियान दो दिन बाद शुरू होने वाला है. इससे पहले टीम इंडिया में एक स्‍टार ऑलराउंडर रहे केदार जाधव ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित  शर्मा के साथ खेल चुके जाधव ने सभी फॉर्मेट से संन्‍यास का ऐलान किया. वो इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए नजर आए. सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर जाधव ने लिखा, ‘पूरे करियर में आपके प्यार और समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद. आप आज तीन बजे से मुझे क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायर्ड मान लें.’

केदार जाधव एक बैटर के तौर पर भारतीय मिडल ऑर्डर में अहम कड़ी के रूप में काम करते थे. वो आखिरी बार अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में साल 2020 में नजर आए थे. तब वो न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मैच के दौरान ऑकलैंड में टीम इंडिया की तरफ मैदान में उतरे थे. केदार जाधव साल 2019 वर्ल्‍ड कप टीम का भी हिस्सा थे. इसी साल 9 फरवरी को केदार जाधव ने अपना आखिरी फर्स्‍ट क्‍लास मैच खेला था. तब वो महाराष्‍ट्र बनाम विदर्भ मैच के दौरान खेलने उतरे थे. इस मैच की दो पारियों में जाधव ने 27 और 40 रन बनाए थे. साथ ही गेंदबाजी के दौरान 13 रन देकर कोई भी विकेट नहीं निकाला था.

यह भी पढ़ें:- भारतीय बैटर का चौंकाने वाले बयान- मैं खेलता तो देखता, इस बार टी20 विश्व कप नहीं देखूंगा, मुझे टॉप 4 के बारे में मत पूछो



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here