Home Sports टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सुपर ओवर, उलटफेर करने से चूकी ओमान टीम, नामीबिया ने जैसे-तैसे बचाई लाज

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सुपर ओवर, उलटफेर करने से चूकी ओमान टीम, नामीबिया ने जैसे-तैसे बचाई लाज

0
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सुपर ओवर, उलटफेर करने से चूकी ओमान टीम, नामीबिया ने जैसे-तैसे बचाई लाज

[ad_1]

T20 World Cup 2024: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सोमवार को नामीबिया और ओमान के बीच एक हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिला. इस मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ, जिसमें नामीबिया ने बाजी मारी है. यह टी20 वर्ल्ड कप 2024 का ऐसा पहला मैच रहा जिसका नतीजा सुपर ओवर में निकला है. सुपर ओवर में नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 रन बनाए और ओमान के सामने 22 रनों का टारगेट रखा. ओमान की टीम इसके बाद दबाव में आ गई और सुपर ओवर में 1 विकेट गंवाकर केवल 10 रन ही बना पाई. 

उलटफेर करने से चूकी ओमान टीम

ओमान के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि ये रही कि वह इस मैच को सुपर ओवर तक ले गई, जिसे नामीबिया को एकतरफा अंदाज में जीतना था. हालांकि सुपर ओवर में नामीबिया ने कोई ढील नहीं दी और उसने ओमान के उलटफेर करने वाले मंसूबों पर पानी फेर दिया. नामीबिया ने जैसे-तैसे अपनी इज्जत बचा ली. इस मैच में नामीबिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और ओमान को बल्लेबाजी का न्योता दिया. ओमान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 109 रन पर ऑलआउट हो गई.  

नामीबिया ने जैसे-तैसे बचाई लाज

नामीबिया के सामने जीत के लिए 20 ओवर में 110 रनों का टारगेट था. टी20 क्रिकेट में 110 रन का स्कोर बहुत मामूली होता है, लेकिन ओमान की टीम ने नामीबिया को आसानी से नहीं जीतने दिया. क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना था कि नामीबिया इस मैच को एकतरफा अंदाज में जीतेगी. हालांकि किसी ने ये नहीं सोचा था कि उलटा नामीबिया को जैसे-तैसे इस मैच में अपनी इज्जत बचानी पड़ेगी और गिरते-पड़ते सुपर ओवर में जाकर मैच जीतना होगा. नामीबिया की टीम 110 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 109 रन ही बना पाई. 

सुपर ओवर में पहुंचा मैच 

नामीबिया और ओमान का स्कोर बराबर हो गया और मैच टाई हो रहा. इसी के साथ ही फैंस को ICC टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पहला सुपर ओवर वाला मैच देखना पड़ा. सुपर ओवर में नामीबिया ने कोई गलती नहीं की. सुपर ओवर में नामीबिया के लिए स्टार ऑलराउंडर डेविड वीस और कप्तान गेरहार्ड इरासमस बल्लेबाजी के लिए आए. ओमान के लिए बिलाल खान ने सुपर ओवर फेंका. बिलाल खान के सुपर ओवर में स्टार ऑलराउंडर डेविड वीस और कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने मिलकर 21 रन ठोक दिए. 

सुपर ओवर में 22 रन नहीं बना पाई ओमान की टीम

ओमान ने भले ही ये मैच सुपर ओवर में पंहुचा दिया, लेकिन निर्णायक मौके पर नामीबिया ने बाजी मार ली. सुपर ओवर में ओमान के सामने 22 रनों का टारगेट था. ओमान के लिए जीशान मकसूद और नसीम खुशी बल्लेबाजी के लिए आए. नामीबिया के लिए स्टार ऑलराउंडर डेविड वीस ने सुपर ओवर फेंका. डेविड वीस ने बहुत कसा हुआ सुपर ओवर फेंका. सुपर ओवर में ओमान के लिए जीशान मकसूद और नसीम खुशी कुछ खास नहीं कर पाए. डेविड वीस के सुपर ओवर में सिर्फ एक छक्का ही लगा. कुल मिलाकर ओमान की टीम सुपर ओवर में 1 विकेट गंवाकर केवल 10 रन ही बना पाई. इस तरह नामीबिया ने यह मैच जीत लिया. 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here