Home Breaking News Arshiya Sharma: अमेरिकाज गॉट टैलेंट में जम्मू की अर्शिया का धमाल, किया ऐसा डांस कि लोगों के खड़े हो गए रोंगटे

Arshiya Sharma: अमेरिकाज गॉट टैलेंट में जम्मू की अर्शिया का धमाल, किया ऐसा डांस कि लोगों के खड़े हो गए रोंगटे

0
Arshiya Sharma: अमेरिकाज गॉट टैलेंट में जम्मू की अर्शिया का धमाल, किया ऐसा डांस कि लोगों के खड़े हो गए रोंगटे

[ad_1]

Jammu's Arshiya Sharma made a splash in America's Got Talent

अर्शिया शर्मा
– फोटो : Instagram/Arshiya Sharma

विस्तार


जम्मू की बेटी अर्शिया शर्मा ने रियलटी टीवी शो ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ में धमाल मचा दिया है। 13 साल की किशोरी ने हॉरर फिल्म ‘द एक्सॉर्सिस्ट’ से प्रेरित अपने डरावने डांस नंबर से दर्शकों और जजों को हैरान कर दिया। 28 मई को शो के सीजन-19 के प्रीमियर के दौरान अर्शिया ने अपने खौफनाक प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया। जज साइमन कॉवेल, सोफिया वेरगारा, हेदी क्लम और हॉवी मैंडेल अर्शिया के डरावने और अजीबो गरीब मूव्स देखकर वे चकित रह गए।

डांस और जिम्नास्टिक दोनों पसंद

कारोबारी अनिल शर्मा की पुत्री अर्शिया शर्मा जम्मू की एक प्रतिभाशाली युवा कलाकार हैं। वह पहले ही डांस और मनोरंजन की दुनिया में खास पहचान बना चुकी हैं। अर्शिया को डांस और जिमनास्टिक दोनों का शौक है।

माता मृदु महाजन ने बताया कि जिमनास्टिक में वह प्रदेश के लिए दो स्वर्ण पदक जीत चुकी है, लेकिन ज्यादा समय तक जिमनास्टिक नहीं कर पाईं। केंद्रीय विद्यालय बनतालाब की नौवीं की छात्रा अर्शिया राष्ट्रीय अंतर केंद्रीय विद्यालय योग प्रतियोगिता में हैदराबाद में जम्मू जोन का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनकी माता ने बताया कि अर्शिया के प्रिंसिपल सूर्य प्रसाद और अध्यापकों का भी पूरा सहयोग रहता है। इसके चलते वह मुंबई में रहते हुए भी अपनी पढ़ाई यहां से कर पा रही है। इसके अलावा उसके डांस प्रशिक्षक कपिल सेठी का भी पूरा सहयोग मिला। उनकी मेहनत से ही आज वह अमेरिका तक पहुंच सकी है।

अर्शिया शर्मा ‘सुपर डांसर चैप्टर-4’ में अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के माध्यम से प्रमुखता से उभरीं, जहां उन्होंने शीर्ष 10 में जगह बनाई। जिमनास्टिक पृष्ठभूमि के साथ अर्शिया की यात्रा लघु फिल्म में उल्लेखनीय उपस्थिति के साथ जारी रही। उन्होंने एक टीवी चैनल पर लोकप्रिय धारावाहिक मंगल लक्ष्मी में मुख्य बेटी के रूप में अभिनय किया है। वह विज्ञापनों में भी माडलिंग कर चुकी हैं। अर्शिया का सपना बाॅलीवुड में काम कर जम्मू का गौरव बढ़ाने का है। मुंबई में इन दिनों वह मां मृदु के साथ रहती हैं। उनकी प्रतिभा में माता-पिता का समर्पण शामिल है। उनकी मां संविदा लेक्चरर की नौकरी छोड़कर साथ रह रही हैं। अर्शिया जम्मू में आयोजित कई टेलेंट शो में भी भाग ले चुकी हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by America’s Got Talent – AGT (@agt)



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here