[ad_1]
India-Pakistan Match New York T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप राउंड का सबसे बड़ा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 9 जून को दोनों टीमें ग्रुप ए के मुकाबले में आमने-सामने होंगी. उससे पहले स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है. इस मैच पर आंतकियों की नजर है. इसे देखते हुए नासाउ काउंटी पुलिस विभाग कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहती.
श्रीलंका-साउथ अफ्रीका मैच के दौरान भी सुरक्षा सख्त
इसी मैदान पर 3 जून (सोमवार) को ग्रुप डी में श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मैच होना है. भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले सुरक्षा एंजेसियों के लिए यह एक तरह से मॉक ड्रिल होगा. सबकी नजरें ग्रुप राउंड के सबसे बड़े मैच पर ही हैं. बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया है. उसने लिखा है, ”न्यूयॉर्क के एक अस्थायी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप मैच से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जिसमें मैदान के चारों ओर गुप्त स्थानों पर पुलिस स्नाइपर्स की तैनाती भी शामिल है.”
आतंकी समूह ने दी है हमले की धमकी
नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता 34 हजार है. नासाउ काउंटी पुलिस विभाग 3 से 12 जून के बीच लॉन्ग आइलैंड मैदान पर आयोजित होने वाले खेलों को बिना किसी घटना के संपन्न कराने के लिए एक बड़े अभियान की देखरेख करेगा. कथित तौर पर एक आईएसआईएस समर्थक समूह ने टूर्नामेंट के दौरान निशाना साधने की धमकी दी है.
ये भी पढ़ें: Hardik Pandya Natasa Stankovic: हार्दिक के साथ नहीं टूटा स्टेनकोविक का रिश्ता! एक्ट्रेस ने दी गुड न्यूज, फैंस हैरान
स्नाइपर्स के साथ स्वाट टीमें
रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा उपायों में विशेषज्ञ स्नाइपर्स (Snipers) के साथ स्वाट टीमें (SWAT Teams) शामिल होंगी. मैदान के अंदर सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारी भी काम करेंगे. नासाउ के पुलिस बल ने टूर्नामेंट की तैयारी में न्यूयॉर्क पुलिस विभाग, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेसन, यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया है.
ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारत के विस्फोटक क्रिकेटर ने लिया संन्यास, धोनी की तरह कर दिया ऐलान
एयरपोर्ट स्टाइल में होगी स्कैनिंग
ड्रोन हमले के संभावित खतरे का मुकाबला करने के लिए मैदान के आसपास के पार्क की भूमि को आठ मैच के दिनों में जनता के लिए बंद कर दिया जाएगा. मैच देखने आने वाले प्रशंसकों की तलाशी ली जाएगी और उन्हें प्रवेश पाने से पहले एयरपोर्ट स्टाइल सुरक्षा स्कैनर से गुजरना होगा.
[ad_2]
Source link