Home Breaking News Lok Sabha Election Results Live: बंगाल के दो मतदान केंद्रों पर मतदान जारी; चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

Lok Sabha Election Results Live: बंगाल के दो मतदान केंद्रों पर मतदान जारी; चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

0
Lok Sabha Election Results Live: बंगाल के दो मतदान केंद्रों पर मतदान जारी; चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

[ad_1]

09:52 AM, 03-Jun-2024

लोकसभा चुनाव के सात चरणों के मतदान के बाद चार जून  यानी कल मतगणना होगी। चुनाव आयोग उससे पहले आज दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। यह शायद पहली बार है, जब आयोग ने चुनाव खत्म होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। 19 अप्रैल को शुरू हुए सात चरणों का चुनाव एक जून को खत्म हुआ। 2019 के संसदीय चुनावों तक उप चुनाव आयुक्त प्रत्येक चरण के मतदान के बाद मीडिया ब्रीफिंग करते थे, लेकिन अब यह प्रथा खत्म कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान आयोग मतदान प्रतिशत से लेकर मतगणना तक की जानकारी साझा कर सकता है। 

09:50 AM, 03-Jun-2024

पश्चिम बंगाल की बारासात और मथुरापुर लोकसभा सीट के एक-एक मतदान केंद्र पर पुन: मतदान जारी है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारियों और संबंधित पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर रविवार को पुन: मतदान का निर्णय लिया गया। दोनों लोकसभा क्षेत्रों में एक जून को मतदान हुआ था।

09:50 AM, 03-Jun-2024

Lok Sabha Election Results Live: बंगाल के दो मतदान केंद्रों पर मतदान जारी; चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

Lok Sabha Chunav Results 2024 Live Vote Counting Today News Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नतीजे कल यानी चार जून को जारी किए जाएंगे। इससे पहले आए एग्जिट पोल में भाजपा नीत एनडीए को स्पष्ट बहुमत के  अनुमान लगाए गए हैं। लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले की सियासी खबरों के लिए पढ़िए अमर उजाला डॉट कॉम…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here