Home Breaking News Polls: एग्जिट पोल से उलट रुझान, BJP की इन पांच राज्यों में बढ़ी टेंशन; जहां थे क्लीन स्वीप, वहीं अब झटका

Polls: एग्जिट पोल से उलट रुझान, BJP की इन पांच राज्यों में बढ़ी टेंशन; जहां थे क्लीन स्वीप, वहीं अब झटका

0
Polls: एग्जिट पोल से उलट रुझान, BJP की इन पांच राज्यों में बढ़ी टेंशन; जहां थे क्लीन स्वीप, वहीं अब झटका

[ad_1]

Lok Sabha Election result bjp in tension because INDIA makes crucial gains in UP, West Bengal, Maharashtra

गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लोकसभा चुनाव वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अभी तक के आए रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच एग्जिट पोल के उलट मामला उतना एकतरफा नहीं दिख रहा है। रुझानों में कई सीटों पर एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। वहीं कुछ राज्य ऐसे हैं जो भाजपा को परेशानी में डाल रहे हैं। देश के सबसे बड़े सियासी सूबे और भाजपा के भगवा किले यूपी में मामला बिल्कुल उलट दिखाई दे रहा है। रुझानों में भले ही एनडीए को बहुमत मिल चुका है लेकिन इंडिया गठबंधन कड़ी चुनौती दे रहा है। कांग्रेस के लिए भी अच्छी खबर इस चुनाव में सामने आ रही है। कांग्रेस की सीटें रुझानों में 100 के पार जाती दिख रही हैं।

आइए जानते हैं रुझानों के दौरान किन पांच राज्यों भाजपा की मुश्किलें बढ़ रही हैं। 

उत्तर प्रदेश में भाजपा को खतरा

80 सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में इस बार राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी भाजपा को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। इस राज्य से बीजेपी को काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, शुरुआती रुझानों में अखिलेश और राहुल की साइकिल और हाथ ने मिलकर भाजपा को पीछे छोड़ दिया है। यहां सपा 36 सीटों पर है जबकि भाजपा 36 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस सात सीटों पर आगे है। अमेठी, मैनपुरी, रायबरेली सीट से भाजपा पीछे चल रही है। यदि देखा जाए तो सबसे बड़ा उलटफेर फिलहाल यहीं होता दिख रहा है। पिछली बार भाजपा को यहां 62 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार वह इस आंकड़े से काफी पीछे दिख रही है।

महाराष्ट्र में भी कड़ी टक्कर

दूसरा राज्य महाराष्ट्र जहां भाजपा ने कई पैतरे आजमाए, लेकिन रुझानों फिलहाल अब तक उसे कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है। महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन 25 सीटों पर आगे है तो वहीं 21 सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार आगे हैं। जबकि दो सीटों पर अन्य दलों के उम्मीदवार आगे हैं।

राजस्थान में भी झटका

तीसरा राज्य राजस्थान जहां पिछली बार भाजपा ने क्लीन स्वीप किया था, लेकिन इस बार कांटे का मुकाबला दिख रहा है। भाजपा यहां सिर्फ 14 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस आठ सीटों पर आगे चल रही है।

हरियाणा में टक्कर का मुकाबला

इस राज्य से भी भाजपा के लिए अच्छी खबर सामने नहीं आ रही है। रुझानों में भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला है। यहां दोनों ही पार्टी पांच-पांच सीटों पर आगे चल रही है। पिछली बार भाजपा का सभी सीटों पर कब्जा था। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here