Home Sports T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप में 12 साल बाद लौटा सुपर ओवर का रोमांच, अब तक किन टीमों को मिली जीत? देखें लिस्ट

T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप में 12 साल बाद लौटा सुपर ओवर का रोमांच, अब तक किन टीमों को मिली जीत? देखें लिस्ट

0
T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप में 12 साल बाद लौटा सुपर ओवर का रोमांच, अब तक किन टीमों को मिली जीत? देखें लिस्ट

[ad_1]

List of Super Overs in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के तीसरे मुकाबले में नामीबिया ने रोमांचक जीत हासिल की. उसने बारबाडोस में खेले गए मैच में ओमान को सुपर ओवर में हरा दिया. टी20 वर्ल्ड कप का यह तीसरा सुपर ओवर था. इससे पहले दोनों सुपर ओवर में 2012 में हुए थे. नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. उसने ओमान की टीम को 19.4 ओवर में 109 रन पर समेट दिया. ऐसा लगा कि यह मैच जल्दी समाप्त हो जाएगा, लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट. ओमान ने जबरदस्त गेंदबाजी से नामीबिया को भी 10 ओवर में 6 विकेट पर 109 रन के स्कोर पर रोक दिया. इसके बाद सुपर ओवर खेला गया. टी20 वर्ल्ड कप में 12 साल बाद ऐसा हुआ.

डेविड वीस ने सुपर ओवर में किया कमाल

सुपर ओवर में नामीबिया ने अनुभवी खिलाड़ी डेविड वीस को बल्लेबाजी के लिए भेजा. उनके साथ कप्तान मराइस इरास्मस भी मैदान पर उतरे. दोनों ने मिलकर 6 गेंदों पर 21 रन ठोक दिए. सुपर ओवर में डेविड वीस ने 4 गेंद पर 13 रन बनाए. वहीं, इरास्मस के बल्ले से 2 गेंद पर 8 रन निकले. ओमान को जीत के लिए 22 रन बनाने थे. 

गेंद के बाद बल्ले से भी छाए वीस

ओमान के लिए नसीम खुशी और जीशान मकसूद क्रीज पर उतरे. नसीम ने 3 गेंदो का सामना किया और 2 रन बनाकर डेविड वीस की गेंद पर बोल्ड हो गए. यहां से ओमान की हार तय हो गई. आकिब ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन यह काफी नहीं था. ओमान की टीम सुपर ओवर में 6 रन ही बना सकी और मैच हार गई.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup में ऋषभ पंत के साथ संजू सैमसन को खिला सकती है टीम इंडिया, बस करना होगा ये काम

पहले सुपर ओवर में क्या हुआ था?

टूर्नामेंट के इतिहास का पहला सुपर ओवर मैच कैंडी में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था. उस मैच में दोनों टीमों ने 174 रन बनाए थे. मेजबान लंकाई टीम ने सुपर ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया. श्रीलंका ने सुपर ओवर में 1 विकेट पर 13 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 1 विकेट पर 7 रन ही बना सकी थी.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: PNG ने छुड़ाए वेस्टइंडीज के पसीने, उलटफेर का शिकार होने से बची कैरेबियाई टीम

दूसरा सुपर ओवर कौन जीता था?

टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सुपर ओवर में भी न्यूजीलैंड की टीम शामिल रही थी. इस बार उसका मुकाबला वेस्टइंडीज से हुआ था. विंडीज टीम 139 रन पर ऑलआउट हो गई थी. रन चेज में कीवी टीम भी इतने ही रन बना पाई. इसके बाद वेस्टइंडीज ने सुपर ओवर को 2 रन से जीत लिया. उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए बिना किसी नुकसान के 19 रन बनाए. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम बिना किसी नुकसान के 17 रन ही बना सकी.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here