[ad_1]
Mumbai Shocking Video Youth Cricketer Heart Attack: खेल के मैदान पर कई घटनाएं होती रहती हैं जो लोगों को चौंका कर रख देती है. भारत के रमन लांबा और ऑस्ट्रेलिया के फिलिप ह्यूज की मौत भी क्रिकेट ग्राउंड पर हुई थी. अब मुंबई में एक ऐसी घटना हुई है जिसने सबको हैरान कर दिया है. हालांकि, इस बार खिलाड़ी गेंद लगने से नहीं मरा है, बल्कि इसका कारण कुछ अलग है. सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो गया है.
हार्ट अटैक ने ली खिलाड़ी की जान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में एक क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत हार्ट अटैक से हो गई. खिलाड़ी अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था और लंबे-लंबे शॉट लगा रहा था. वह अचानक ही छक्का मारने के बाद मैदान पर गिर गया. जब तक सभी खिलाड़ी उसके पास पहुंचते तब तक उसकी जान जा चुकी थी. हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया गया.
ये भी पढ़ें: Hardik Pandya Natasa Stankovic: हार्दिक के साथ नहीं टूटा स्टेनकोविक का रिश्ता! एक्ट्रेस ने दी गुड न्यूज, फैंस हैरान
छक्का मारने के बाद नहीं खेल पाया अगली गेंद
बताया जा रहा है कि मुंबई के पास ठाणे जिला के मीरा रोड इलाके में यह घटना हुई है. वायरल वीडियो में गुलाबी जर्सी पहने युवक ने बल्लेबाजी के दौरान अच्छे शॉट लगाए. छक्का मारने के बाद वह अगली गेंद को खेलने के लिए तैयार हो रहा था. अचानक से वह लड़खड़ाने लगा और वहीं पर गिर गया. पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई. दोनों टीमों के खिलाड़ी और अंपायरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे.
Another Sudden Death Video
Mumbai: Mira Road Tragedy: Cricketer Collapses and Dies During Local Match. (cause of the death has not been ascertained)pic.twitter.com/dpDKrRnn7j
— زماں (@Delhiite_) June 3, 2024
ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारत के विस्फोटक क्रिकेटर ने लिया संन्यास, धोनी की तरह कर दिया ऐलान
पुलिस ने शुरू की जांच
युवक को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले उसकी जान जा चुकी थी. डॉक्टरों ने वहां पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया. काशीगांव पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मौत का कारण अभी तक नहीं लगाया है, लेकिन लोगों का मानना है कि उसकी जान हार्ट अटैक के कारण हुई है. आए दिन सोशल मीडिया पर इस तरह से मौत होने की घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. कभी जिम में जान चली जाती है तो कभी सड़क पर चलते-चलते मौत हो जा रही है.
[ad_2]
Source link