Home Breaking News Bihar Election Result 2024 Live: बिहार से आने लगा रुझान, अमर उजाला पर देखें 40 सीटों पर आज मतगणना सबसे तेज

Bihar Election Result 2024 Live: बिहार से आने लगा रुझान, अमर उजाला पर देखें 40 सीटों पर आज मतगणना सबसे तेज

0
Bihar Election Result 2024 Live: बिहार से आने लगा रुझान, अमर उजाला पर देखें 40 सीटों पर आज मतगणना सबसे तेज

[ad_1]

08:21 AM, 04-Jun-2024

Bihar Election Results : बिहार की नौ सीटों पर रुझान सामने आ चुका है। चार सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आगे दिख रहे हैं। महागठबंधन के भी चार प्रत्याशी आगे हैं। यह चारों कांग्रेस के हैं। एक सीट का रुझान अन्य के खाते में है।

08:12 AM, 04-Jun-2024

Bihar Lok Sabha Election Results: बिहार से पहला रुझान आ गया है। यह पहला रुझान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पक्ष में आया है। यह भारतीय जनता पार्टी के खाते में है। बिहार की 40 सीटों पर रुझान से लेकर परिणाम तक लगातार सबसे पहले अपडेट देखें अमर उजाला पर।

07:58 AM, 04-Jun-2024

Bihar Result 2024 : सभी सीटों पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। वहीं जिन सीटों पर मतदान प्रतिशत कम रहा है वहां जल्दी परिणाम आने की संभावना है। इन सीटों पर दोपहर तीन बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी।

07:40 AM, 04-Jun-2024

Bihar Lok Sabha Result 2024: बिहार में महागठबंधन की सीट

राजद औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, पूर्णिया, बांका, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, दरभंगा, उजियारपुर, मुंगेर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण, हाजीपुर, वाल्मिकीनगर, शिवहर, सिवान, पाटलिपुत्र, बक्सर, जहानाबाद, वैशाली से मैदान में है. कांग्रेस किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सासाराम, पश्चिम चंपारण, पटना साहिब और महाराजगंज से मैदान में है. इसके अलावे VIP झंझारपुर, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज, भाकपा माले आरा, नालंदा और काराकाट, सीपीआई बेगूसराय और सीएम खगड़िया से मैदान में है।

Bihar Lok Sabha Result 2024: बिहार में एनडीए की सीट

एनडीए में बीजेपी पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम से मैदान में है. जदयू वाल्मिकीनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर से मैदान में है. लोजपा(R) खगड़िया, वैशाली, जमुई, हाजीपुर और समस्तीपुर वहीं हम पार्टी गया और राष्ट्रीय लोक मोर्चा काराकाट से मैदान में है।

07:23 AM, 04-Jun-2024

Exit Poll Results 2019 vs 2024: बिहार विधानसभा चुनाव 2020

2020 में एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला महागठबंधन 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा। एग्जिट पोल में उसे बिहार की 139-161 सीटे मिलने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि, वास्तविक परिणाम में एनडीए को बहुमत मिला और महागठबंधन केवल 110 सीटों पर सिमट गया।

Exit Poll Results 2019 vs 2024: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021

एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि बीजेपी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में जीत हासिल करने जा रही है। इसमें टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला दिखाया जा रहा था। हालांकि, जब नतीजे आए तो तृणमूल ने 284 में से 213 सीटें जीतीं और बीजेपी महज 77 सीटें ही जीत सकी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017, छत्तीसगढ़ 2023 विधानसभा चुनाव, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 के अन्य उदाहरण हैं, जहां एग्जिट पोल पूरी तरह गलत साबित हुए।

Exit Poll Results 2019 vs 2024: 2004 के लोकसभा चुनाव

2004 के लोकसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए 240-275 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। हालांकि, यूपीए ने 216 सीटें जीतीं और एनडीए ने 187 सीटें मिली। यह ही वजह है कि कांग्रेस बार-बार 2004 लोकसभा के रिजल्ट का हवाला दे रही है। उसे उम्मीद है कि 2004 की ही तरह इस बार भी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और इंडिया ब्लॉक सत्ता में आएगा।

07:19 AM, 04-Jun-2024

Exit Poll Results 2019 vs 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने में अब महज कुछ ही समय बचे हैं। नतीजे सामने आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि क्या पीएम मोदी जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे या फिर इंडिया अलायंस जीत का परचम लहराएगा। हालांकि, कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए को सत्ता से बाहर करना आसान नहीं दिख रहा।

चुनाव के बाद सामने आए एग्जिट पोल भी एनडीए को 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने का संकेत दे रहे हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि हर बार एग्जिट पोल सही साबित हुए हैं। बता दें कि 2020 बिहार विधानसभा चुनाव, 2021 के पश्चिम बंगाल विधानलसभा चुनाव और 2004 के लोकसभा चुनाव में नतीजे पूरी तरह पलट गए थे। ऐसे में हो सकता है कि इस बार भी कोई अप्रत्याशित नतीजे सामने आएं और विपक्ष को भी कुछ ऐसी ही उम्मीद होगी।

07:04 AM, 04-Jun-2024

Bihar Lok Sabha Election Result 2024 : पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट व वाल्मीकिनगर लोक सभा सीट की काउंटिंग करें सुरक्षा के बीच आज सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। देर शाम तक परिणाम आने की संभावना है। हालांकि समर्थक तरह तरह कि कयास लगा रहे है। 26 राउंड के काउंटिंग के बाद फैसला आ जाएगा। इन सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान हुआ था। आज मतगणना पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष हो इसके लिए आयोग की गाइड लाइन के अनुसार सारी तैयारी हुई है। बेतिया के बाजार समिति परिसर में मतगणना हॉल बनाया गया है। यहां सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ किया गया। विधानसभा वार मतों की गिनती होगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला अधिकारी दिनेश कुमार राय ने बताया कि हर विधानसभा के लिए बने हॉल में मतों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। जबकि हॉल में पंद्रहवां टेबल एआरओ का होगा। हर टेबल पर क्रमवार एक-एक बूथ का ईवीएम खोल उसमें डाले गए वोट की गिनती की जाएगी।

06:50 AM, 04-Jun-2024

वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर

Bihar Lok Sabha Result : वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट से एनडीए कोटे के जदयू कोटे के सुनील कुमार तो दूसरी तरफ इंडी गठबंधन के राजद से दीपक कुमार आमने-सामने है। यह मुकाबला कांटे की मुकाबला होगी यह सीट किसके झोली में जाती है देखना बहुत ही दिलचस्प होगा। 2019 में बैद्यनाथ महतो ने इस सीट पर कब्जा जमाया था। उनके आकस्मिक निधन हो जाने के बाद 2020 में उपचुनाव हुए। जिसमें उनके बेटे सुनील कुमार ने वाल्मीकिनगर से जीत हासिल कर सांसद बने। सुनील कुमार ने कांग्रेस पार्टी के प्रवेश कुमार मिश्रा को 24000 मतों से हराया था। वहीं 2019 में वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र से मायावती की बीएसपी पार्टी से टिकट लेकर दीपक यादव चुनाव लड़े थे, जो तीसरे स्थान पर रहकर 63000 मत प्राप्त किए थे। फिर बीएसपी को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। फिर लोकसभा 2024 मे बीजेपी छोड़ राजद में शामिल हो गए। वाल्मीकिनगर लोकसभा मे छह विधानसभा सीट है।

06:38 AM, 04-Jun-2024


दो लोकसभा क्षेत्र की मतगणना मुजफ्फरपुर में होगी।
– फोटो : अमर उजाला

वैशाली और मुजफ्फरपुर में इनके बीच मुकाबला

मुजफ्फरपुर और वैशाली लोकसभा क्षेत्र की मतगणना के मुजफ्फरपुर में होगी। इसके बाद सारे इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्यासी राजभूषण चौधरी निषाद की कांग्रेस प्रत्यासी अजय निषाद से टक्कर है। वैशाली लोकसभा क्षेत्र से एनडीए की प्रत्यासी वीणा देवी का राजद के उम्मीदवार विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला से मुकाबला है।।

06:15 AM, 04-Jun-2024

पिता की सीट पर रिकॉर्ड बनाते दिख रहे चिराग पासवान?

बिहार की हॉट सीट हाजीपुर पर इस बार लोजपा रामविलास प्रमुख चिराग पासवान का मुकाबला राजद नेता शिवचंद्र राम से है। शिव पूर्व मंत्री रह चुके हैं। हालांकि चिराग के दिवंगत पिता यहां से आठ बार चुनाव जीते हैं। ऐसे में इस सीट के नतीजे पर पूरे देश की नजर है।  मतगणना ही तय करेगी कि चिराग पासवान अपने पिता की विरासत संभालेंगे या शिवचंद्र राम राज चलाएंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here